फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak to Bhiwani and Jind passenger canceled till further orders

Jind News: रोहतक से भिवानी व जींद पैसेंजर आगामी आदेशों तक रद्द

Wed, 27 Dec 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rohtak to Bhiwani and Jind passenger canceled till further orders
रोहतक। आगामी आदेशों तक रोहतक से भिवानी व जींद पैसेंजर ट्रेन आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई है। कोहरा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। रोजाना देरी से पहुंच रही गाड़ियों और रद्द रहने वाली गाड़ियों से दैनिक यात्री परेशान रहने लगे हैं। रोहतक से दिल्ली, पानीपत, जींद व भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ियों में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। लेकिन अब यात्रियों को बसों का रूख करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भिवानी की तरफ जाने वाली ट्रेन दोपहर में एक बजकर 30 मिनट पर रोहतक जंक्शन से चलती है। लेकिन कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया है। वहीं जींद के लिए ट्रेन एक बजकर 46 मिनट पर दोपहर को चलती है। लेकिन वह भी पिछले दो दिन से रद्द होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अन्य जिलों से आने वाले मरीजों व विद्यार्थियों को भी अब ट्रेन की वजह से बसों से ही अस्पताल व विश्वविद्यालयों समेत कॉलेजों में पहुंचना पड़ रहा है। अगर धुंध ज्यादा बढ़ने की संभावना रहती है तो अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed