{"_id":"6787f5f142d663687805a1f2","slug":"rohtak-road-is-in-bad-condition-2-km-200-pits-in-jind-news-c-199-1-sroh1006-128467-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोहतक रोड बदहाल.. दो किमी. में 200 गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोहतक रोड बदहाल.. दो किमी. में 200 गड्ढे
विज्ञापन
15जेएनडी22-शहर के रोहतक रोड के गड्ढों के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। फर्नीचर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को रोहतक रोड पर हुई। इसकी अध्यक्षता संरक्षक राजकुमार गोयल ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि शहर में बदहाल दो किमी लंबे रोहतक रोड को नए सिरे से बनवाया जाए और जो डिवाइडर बना हुआ है या तो उसे हटाया जाए या फिर सड़क के बीचों बीच बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि दो किमी सड़क में 200 से ज्यादा गड्ढे बन चुके हैं। इसके अलावा सड़क पर जो डिवाइडर बनाया गया है वह बीच-बीच नहीं बनाया गया, जिसकी वजह से भी हर रोज हादसे हो रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले रोहतक रोड को बनवाने के लिए बड़े बड़े आंदोलन करने पड़े थे। आंदोलनों और प्रदर्शनों के तीन साल बाद सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन अब फिर गड्ढों के कारण सड़क के हालात बदहाल हो गए हैं। बैठक में प्रधान जितंद्र गोयल, सचिव विजेंद्र गोयल, शौकत अली, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, आशू सिंगला, तिलक गर्ग, विशाल गर्ग, मुकेश गोयल, सुंदरी गर्ग, विपिन गुप्ता, रामधन जैन, अंकित गर्ग, मनीष सिंगला, राजेश गुप्ता, अनिल कुंडू, बरकत अली, विजय सैनी, राजू, रोहित बंसल मौजूद रहे।
बॉक्स
बनने के बाद ही सड़क निर्माण पर खड़े हुए थे सवाल
पूर्व प्रधान राकेश सिंघल और पूर्व प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि सड़क बनने के बाद हुई पहली बरसात में ही सड़क की गुणवता पर सवाल उठ खड़े हुए थे क्योकि सड़क दर्जनों जगह से धंस गई थी। मामला हाई लेवल पर उठा था। विधायकों की कमेटी इस सड़क का दौरा करने जींद पहुंची थी। सड़क बनने के बाद से ही गड्ढे बनने की घटनाएं लगातार बढती गई। अब आलम यह है कि करीबन दो किमी. लंबी इस सड़क में 200 से ज्यादा गड्ढे बन चुके है। इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है रोजाना हादसे हो रहे हैं। डिवाइडर बनाने के लिए सड़क को दोनों तरफ से एक-एक मीटर चौड़ा करना था लेकिन डिवाइडर दस मीटर की सड़क के हिसाब से बीचों बीच कर दिया वहीं सड़क को एक तरफ से ही एक मीटर बढ़ा दिया, जिससे अब दिक्कतें आ रही हैं।