फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak road collapsed again due to heavy rain, houses fell

झमाझम हुई बारिश से फिर धंसा रोहतक रोड, गिरे मकान

Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rohtak road collapsed again due to heavy rain, houses fell
बारिश होने की वजह से फिर से धंसा रोहतक रोड। अमर उजाला - फोटो : Jind
एक सप्ताह के बाद जिले में मंगलवार रात व बुधवार सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते जींद सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ। वहीं जींद व नरवाना में सड़कों पर खुले मैनहोल व गड्ढों से लोगों को बचाने के लिए यातायात पुलिस ने झंडे लगाए। दूसरी ओर बारिश के कारण रामबीर कॉलोनी निवासी जयपाल का मकान गिर गया। इसके अलावा अलेवा, उचाना, पिल्लूखेड़ा व सफीदों ब्लॉक में पहले से ही जलभराव से परेशान किसानों को अब और दिक्कत होगी। बुधवार को जिले के अलेवा खंड में सबसे अधिक 134 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में मानसून की पहली बारिश 19 जुलाई को हुई थी, जिसमें शहर के हालात काफी खराब हो गए थे। नया बनाया जा रहा रोहतक रोड कई जगह से धंस गया था। इसके अलावा मिनी बाईपास व सफदों रोड भी धंस गया था। मंगलवार रात व बुधवार को हुई बारिश ने फिर से जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। शहर के पटियाला चौक, रोहतक रोड, लक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर पांच-छह, अर्बन इस्टेट सहित अन्य जगहों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश
खंड बारिश (एमएम)
जुलाना 123
अलेवा 134
पिल्लूखेड़ा 52
नरवाना 48
उचाना 42
सफीदों 81
जींद 23.7
बॉक्स
रोहतक रोड फिर धंसा
बारिश के चलते रोहतक रोड धंसने का सिलसिल जारी है। बुधवार की बारिश के बाद भी रोहतक रोड कई जगह से धंस गया। दरअसल यहां बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है और इसकी मिट्टी सैट नहीं होने के चलते यह धंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने शुरू किया पाइपलाइन टेस्टिंग का काम
वहीं अमरूत योजना के तहत डाली गई बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन की जांच नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा की गई। एमई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भिवानी रोड से रोहतक रोड तक पाइप लाइन पूरी तरह से सही पाई गई है। रोहतक रोड बाईपास तक लाइन की जांच कर दी गई है। बारिश का पानी निकालने के लिए लाइन तैयार है।
ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले का गिरा मकान
बारिश के चलते बुधवार सुबह रामबीर कॉलोनी निवासी जयपाल का मकान गिर गया। जयपाल के अनुसार वह ऑटो चलाकर अपने परिवार को पालन रहा है। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, परिवार दूसरे कमरे में था। वहीं निडानी गांव में रणसिंह का मकान भी बारिश के कारण गिर गया। रण सिंह के अनुसार वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पालता है।

करवाई जा रही है निकासी
बारिश का पानी निकालने के लिए पाइपलाइन तैयार है। पानी की निकासी करवाई जा रही है। जहां पानी निकासी की समस्या है, वहां पंप सेट लगाए गए हैं।
भूपेंद्र सिंह, एमई, जींद नगर परिषद।

 अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन की जांच करते नगर परिषद के अरधिकारी।

अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन की जांच करते नगर परिषद के अरधिकारी। - फोटो : Jind

 पुलिस द्वारा सड़क पर बने गड्ढे में लगाया गया झंडा।

पुलिस द्वारा सड़क पर बने गड्ढे में लगाया गया झंडा।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed