फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak defeated Mahendragarh in the state level netball competition

Jind News: राज्यस्तरीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में रोहतक ने महेंद्रगढ़ को हराया

Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Mahendragarh in the state level netball competition
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के ​खिलाड़ी। संव - फोटो : स्वयं
रोहतक। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन नेटबाॅल के महिला वर्ग में रेवाड़ी ने कैथल, झज्जर ने गुरुग्राम, रोहतक ने महेंद्रगढ और करनाल ने अंबाला को हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को, झज्जर ने चरखी दादरी, भिवानी ने जींद और फरीदाबाद को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया है। बॉक्सिंग, फुटबाॅल व नेटबाॅल स्पर्धा में प्रदेश के महिला और पुरुष वर्ग में 1721 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राजीव गांधी खेल परिसर में मुख्य अतिथियों में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का शनिवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 के बॉक्सिंग, फुटबाॅल और नेटबाॅल पुरुष व महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अगस्त को जिला किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से 887 लड़के और 834 लड़कियां खेल में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में उद्घाटन समारोह के अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व ओलंपियन अखिल कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला खेल उप निदेशक सुनीता खत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों के मार्च पास्ट ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उद्घाटन समारोह में मॉडल टाउन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी और नशे से दूर रहकर, अभ्यास व मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने बारे प्रेरित किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद बॉक्सिंग (पुरुष व महिला) व फुटबाॅल (पुरुष) खेल का राजीव गांधी खेल परिसर में, नेटबाॅल खेल का आयोजन सर छोटूराम स्टेडियम और फुटबाॅल के महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं नेकीराम कॉलेज में कराई गईं।
------------
फुटबाॅल के पुरुष वर्ग में अंबाला ने पलवल को हराया :

प्रतियोगिताओं के पहले दिन फुटबाॅल के पुरुष वर्ग में अंबाला ने पलवल को 1-0 से, सिरसा ने पंचकूला को 4-3 से, पानीपत ने महेंद्रगढ को 5-4 से व झज्जर ने चरखी दादरी को 1-0 से हराया। महिला वर्ग में फरीदाबाद ने मेवात को 3-0 से, चरखी दादरी ने फतेहाबाद को 1-0 से, सोनीपत ने महेंद्रगढ को 3-0 से व यमुनानगर ने पंचकूला को 3-0 से हराया। वहीं, बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में 50 किलोग्राम में तरुण अंबाला ने वैभव हिसार, संदीप कुरुक्षेत्र ने मानशु सोनीपत, पार्थ रेवाड़ी ने प्रियांशु यमुनानगर को हराया। 55 किलोग्राम में दीपक कैथल ने अक्षय हिसार को, रिशु पंचकूला ने भीम महेंद्रगढ को, नितिन रेवाड़ी ने निखिल कुरुक्षेत्र को और लक्ष्य जींद ने शुभम झज्जर को हराया।


महिला बॉक्सिंग में रोहतक की हर्षी ने पानीपत की ज्योति को हराया
वहीं, 60 किलोग्राम में साहिल कुरुक्षेत्र ने पंकज महेंद्रगढ, अब्दुल अंबाला ने प्रवीन पानीपत को, लखबीर पंचकूला ने जशनदीप जींद को व चिरंजीव रोहतक ने मयंक फरीदाबाद को हराया। वही, 65 किलोग्राम में रितिक भिवानी ने विशाल रेवाड़ी, रमेश राई ने कनव अंबाला व अनिरुद्ध रोहतक ने मयंक सिरसा को हराया। 70 किलोग्राम में प्रिंस पलवल ने रिजवान मेवात, जमेश सिरसा ने प्रियांशु करनाल व अमन रोहतक ने रोहित रेवाड़ी को हराया। महिला बॉक्सिंग के 54-57 किलोग्राम में मोनिका भिवानी ने जन्नत सिरसा व हर्षी रोहतक ने ज्योति पानीपत को हराया। 60-65 किलोग्राम में अंजली रोहतक ने देवांगी यमुनानगर को हराया।

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव- फोटो : स्वयं

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव- फोटो : स्वयं

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल खेलते पंचकुला व सिरसा के खिलाड़ी। संव- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed