{"_id":"601d86418ebc3e4a1561c277","slug":"robbed-8-85-lakh-rupees-from-agent-jind-news-rtk593994597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकलवा लौट रहे आढ़ती को मारी टक्कर, फिर फायरिंग कर लूट ली 8.85 लाख की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक से रुपये निकलवा लौट रहे आढ़ती को मारी टक्कर, फिर फायरिंग कर लूट ली 8.85 लाख की रकम
Sat, 06 Feb 2021 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य उप नगर में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक आढ़ती से 8 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान पास खड़ी महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी हवाई फायर कर भाग निकले। सूचना मिलने पर नरवाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आढ़तियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को रविवार तक का समय दिया है। इसके बाद सोमवार को रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
आर्य उप नगर निवासी किशनचंद कॉलोनी निवासी आढ़ती व अनाज मंडी प्रधान के भाई जयपाल शुक्रवार दोपहर बाद एचडीएफसी बैंक से आठ लाख 85 हजार रुपये की राशि निकलवाकर स्कूटी से घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद घबराया हुआ आढ़ती जयपाल। संवाद।
इसके बाद एक आरोपी ने फायर किया, जिससे जयपाल घबरा गया। इसके बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना प्रभारी महेंद्र सिंह व हुड्डा चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबांदी कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाने में जुटी है।
तीन बदमाश पुलिस के लिए बने आफत
नरवाना क्षेत्र में तीन बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। तीन बदमाशों ने अब तक चार वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले पिपलथा गांव में हुई लूट, दिनदहाड़े स्कूटी छीनने और मकान से 10 लाख की नकदी और गहने ले जाने की वारदात की है।