फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roaming clouds are increasing the heartbeat of farmers

Jind News: घुमड़ रहे बादल बढ़ा रहे किसानों की धड़कन

Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Roaming clouds are increasing the heartbeat of farmers
19जेएनडी22 : अनाजमंडियों में पड़े गेहूं पर आसमान में बादल छाने से मंडराता खतरा। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इससे किसानों और आढ़तियों की धड़कन बढ़ी हुई है। हवा की गति अधिक होने की वजह से वातावरण में धूल भरी हुई है। आसमान में कभी गहरे काले बादल छा रहे हैं तो कभी साफ हो जा रहा है। कहीं-कहीं पर गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो जा रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वह भी उस समय जब गेहूं की कटाई पूरे सवाब पर है और मंडियों में आवक तेज हो चुकी है।
विज्ञापन

मौसम के बदलते तेवर के साथ किसानों व आढ़तियों के चेहरों के भाव भी बदलते नजर आ रहे हैं। किसानों को लगातार डर सता रहा है कि हर रोज करवट ले रहा मौसम उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 24 प्रतिशत तथा हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। हवा की गति कुछ तेज तथा गर्म रही। दोपहर को मौसम ने करवट ली और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम को फिर से आकाश में बादल नजर आने लगे। मौसम विज्ञानी डॉ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसके चलते आकाश में बादल दिखाई दे रहे हैं। तापमान में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

19जेएनडी22 : अनाजमंडियों में पड़े गेहूं पर आसमान में बादल छाने से मंडराता खतरा। संवाद

19जेएनडी22 : अनाजमंडियों में पड़े गेहूं पर आसमान में बादल छाने से मंडराता खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed