फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways started four buses on new rotation

Jind News: रोडवेज ने नए रोटेशन पर चलाईं चार बसें

Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways started four buses on new rotation
05जेएनडी15-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो ने रूटों पर ने रोटेशन के साथ चार बसें चलाई हैं। इन बसों के चलने यात्रियों को फायदा होगा। बस जींद से दिल्ली, दिल्ली से पटियाला, जींद से पटियाला और फिर अगले दिन पटियाला से दिल्ली और जींद से दिल्ली जाएगी। जींद से चलने वाली बस पटियाला रात्रि ठहराव करेगी और अगले दिन सुबह जींद के लिए वापसी करेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि जींद से पटियाला जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। यह बस दोपहर बाद 4 बजकर 40 मिनट पर जींद से पटियाला के लिए रवाना होगी, जो संगरूर और पातड़ा होते हुए 176 किलोमीटर की दूरी तय कर पटियाला पहुंचेगी। जींद से पटियाला का किराया 190 रुपये रहेगा। इस समय जींद से पटियाला के लिए पांच बस चलती हैं। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे, दूसरे बस सुबह छह बजकर 20 मिनट पर, तीसरी बस सुबह सात बजकर 50 मिनट, चौथी बस नौ बजकर 20 मिनट व पांचवीं बस 11 बजकर 18 मिनट पर चलती है। दोपहर बाद चार बजकर 40 मिनट पर शुरू की गई यह बस जींद से पटियाला के लिए छठी बस है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटियाला देश के बेहतरीन पर्यटन शहरों में से एक है। यहां किला मुबारकपुर, बारादरी गार्डन, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, बीर मोती बाग वन्यजीव अभयारण्य, राजिंदरा कोठी, श्री काली देवी मंदिर, इजलास-ए-खास, किला बहादुरगढ़ किला व पटियाला हेरिटेज वॉक जैसी जगहें हैं। इसके अलावा पटियाला का बाजार महिला पोशाकों की खरीदारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। जींद से काफी लोग यहां घूमने जाते हैं। इसके अलावा शहर के कपड़ा व्यापारी काफी सामान पटियाला से खरीदकर लाते हैं। यह नई बस शुरू होने पर यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


डिपो ने नई रोटेशन पर चार बसें शुरू की है। इसके अलावा जींद से पटियाला जोकि वहीं रात्रि ठहराव करेगी फिर अगले दिन यात्रियों को लेकर जींद के लिए रवाना होगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। -राजेश हैबतपुर, डीआई, जींद।

05जेएनडी15-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद

05जेएनडी15-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed