फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways service expected to start from Jind to Khatushyam

Jind News: जींद से खाटूश्याम के लिए रोडवेज सेवा शुरू होने की उम्मीद

Sun, 12 Jan 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways service expected to start from Jind to Khatushyam
11जेएनडी10-जींद का सामान्य बस अड्डा, जहां से खाटूश्याम के लिए बस चलाई जानी है। संवाद - फोटो : जीजीआईसी में प्री बोर्ड परीक्षा देतीं छात्राएं।
जींद। बाबा खाटूश्याम के लिए रोडवेज सेवा बहाल होने की उम्मीद बंधी है। इसको लेकर डिपो प्रबंधन ने रोडवेज निदेशालय को पत्र लिखकर परमिट दिलाने बारे कहा है। अब हरियाणा और राजस्थान के समझौते में परमिट मिला तो जींद से बाबा खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे जिला के हजारों श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज सेवा मिल जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, इसको लेकर दिसंबर में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस चलाने को लेकर रोडवेज प्रबंधन को निर्देश जारी किए थे। वह इसको लेकर महाप्रबंधक राहुल जैन से भी मिले थे। गौरतलब है कि लगभग तीन साल पहले तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कौशिक व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने ही जींद से बस को हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए रवाना किया था। उस समय अस्थायी परमिट लेकर यह बस शुरू की गई थी। यह बस सुबह के समय खाटू श्याम के लिए रवाना होती थी। फिर दिसंबर 2023 में मंदिर की मरम्मत के लिए कपाट बंद कर दिए गए थे। अधिकारियों द्वारा कपाट खुलने के बाद बस शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन काफी समय बीत जाने बाद भी दोबारा से बस शुरू नहीं हो पाई है। उसके बाद श्रद्धालुओं ने डिप्टी स्पीकर से इस बस को शुरू करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


बॉक्स

बाबा खाटूश्याम का सीकर जिले में है भव्य मंदिर

मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम को भगवान श्रीकृष्ण ने कलयुगी अवतार के रूप में बताया था। राजस्थान के सीकर जिले में इनका भव्य मंदिर स्थित जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मन्नत पूरी करते हैं। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वह पांडू पुत्र भीम के पौत्र थे। ऐसी कथा है कि खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जींद से बाबा खाटूश्याम रोडवेज सेवा चालू करने को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा है। पत्र में हरियाणा और राजस्थान के समझौते पर परमिट बारे कहा गया है। निदेशालय से पत्र का जवाब आने के बाद ही पता चल पाएगा।

-राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो जींद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed