{"_id":"664f95ae595100421d0d0b07","slug":"roadways-schedule-disrupted-due-to-36-buses-sent-for-force-jind-news-c-199-1-sroh1006-117505-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फोर्स के लिए भेजी गईं 36 बसों से बिगड़ा रोडवेज का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फोर्स के लिए भेजी गईं 36 बसों से बिगड़ा रोडवेज का शेड्यूल
Fri, 24 May 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
नए बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री और विद्यार्थी। संवाद
जींद। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अंबाला, पानीपत, गुरदासपुर व फिरोजपुर से फोर्स लाने के लिए जींद डिपो से भेजी गईं 36 बस फोर्स लेकर लौट आई हैं, लेकिन बसों को पुलिस लाइन में ही खड़ा कर गया दिया। इससे रोडवेज का शेड्यूल बिगड़ गया है। शनिवार को चुनाव होने और रविवार को देर शाम तक बस वापस आने की संभावना है। इसके बाद ही यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी 36 बस फोर्स के लिए लगाने पर दोपहर बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें ग्रामीण जुलाना, पेगां, डाहौला, घोघड़िया, मांडी, कोथ कलां, खुंगा व उगालन नाइट स्टे करने वाली बस शामिल हैं। वीरवार को शाम पांच बजे के बाद रोहतक, कैथल, भिवानी व अंबाला जैसे रूट पर बसों के लिए आधा-आधा घंटा बस का इंतजार करते नजर आए। आमतौर पर दस से 12 मिनट के अंतराल पर बस मिल जाती है। वहीं इस समय कॉलेजों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चली हुई हैं।
लोकसभा चुनाव के चलते फोर्स को लाने के लिए 36 बसें भेजी गई थीं। चुनाव के चलते अभी बसों को पुलिस लाइन में ही खड़ा किया गया है। जहां भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है, उस रूट पर बस को भेज दिया जाता है। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चलते फोर्स को लाने के लिए 36 बसें भेजी गई थीं। चुनाव के चलते अभी बसों को पुलिस लाइन में ही खड़ा किया गया है। जहां भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है, उस रूट पर बस को भेज दिया जाता है। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन