फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways sart online transfer

चालकों-परिचालकों का रोडवेज ने शुरू किया ऑनलाइन तबादला नंबर

Wed, 24 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
roadways sart online transfer
रोडवेज कर्मचारियों का ऑनलाइन तबादला शुरू हो चुका है। निदेशालय द्वारा जींद रोडवेज डिपो के अधिकारियों को इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन तबादलों में चालक, परिचालक, इंस्पेक्टर व क्लर्क को शामिल किया गया है। कर्मचारियों की बदली मेरिट के आधार पर होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारी 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी अपने मनपंसद केंद्र लेने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रोडवेज विभाग में दिसंबर 2018 में कर्मचारियों की बदली शुरू की गई थी। उस भी कर्मचारियों से ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन दिसंबर जनवरी 2019 में जींद उपचुनाव के चलते कर्मचारियों की ऑनलाइन तबादले पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद मई में हुए लोकसभा चुनाव के कारण यह प्रक्रिया बंद पड़ी थी। अब निदेशालय ने दोबारा से कर्मचारियों से ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन मांगे हैं। कर्मचारियों को तबादले के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। कर्मचारी किसी भी नेट कैफे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर किया जाएगा तबादला
कर्मचारियों का ऑनलाइन तबादला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों की पांच साल की लगातार ड्यूटी, उम्र, नौकरी के दौरान हाजिरी, पद, पारिवारिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके आधार पर ही कर्मचारी का तबादला किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में कर्मचारियों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर 01725210290 जारी किया है। कर्मचारी कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के दौरान किसी भी जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
कर्मचारियों की ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कर्मचारी 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तबादला मेरिट के आधार पर होगा। अगर किसी कर्मचारी को ऑनलाइन तबादले में जानकारी चाहिए कि तो वे अधिकारियों से जानकारी ले सकते हैं, इसके अलावा विभाग द्वारा हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। कर्मचारी इस पर भी कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।
जीएस दूहन, वर्कशॉप मैनेजर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed