{"_id":"1fc5bd486e75f2ea1d8972892fbbcbcc","slug":"roadways-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बस खनौरी और पंजाब की नरवाना तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बस खनौरी और पंजाब की नरवाना तक चलेंगी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट करने को लेकर पंजाब व हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच चल रहे गतिरोध का मामला हाई कमान तक पहुंच गया है।
अब इस मामले को पंजाब व हरियाणा रोडवेज हाईकमान द्वारा निपटाया जाएगा। इसी मामले को लेकर बुधवार को जींद डिपो में बैठक हुई, जिसमें संगरूर के जीएम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मामले का समाधान होने तक हरियाणा रोडवेज की बसें खनौरी तक और पंजाब रोडवेज की बसें नरवाना तक चलाने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि पंजाब के दिड़बा के पास हरियाणा रोडवेज बस चालक पर हमला करने के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बसों को हरियाणा की सीमा में नहीं घुसने दिया। सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस जब नरवाना बस स्टैंड पर पहुंची तो रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्यों ने उसे कब्जे में ले लिया और वर्कशाप में खड़ा दिया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों का किराया भी वापस करा दिया।
विज्ञापन
रोडवेज तालमेल कमेटी ने फैसला लिया कि पंजाब में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं दिए जाने तक हरियाणा रोडवेज की बस न पंजाब जाएगी और न ही पंजाब रोडवेज की बस को हरियाणा की सीमा में घुसने दिया जाएगा।
मंगलवार को हरियाणा रोडवेज की बस भी पंजाब की सीमा तक ही गई और वहीं पर सवारियों को छोड़ दिया गया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पंजाब रोडवेज की बसें भी हरियाणा व पंजाब की सीमा पर ही सवारियों को छोड़ती रही।
इस रूट पर प्रतिदिन रोडवेज को होती है ढाई से तीन करोड़ की आमदनी
जींद डिपो से पंजाब के पटियाला, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, धनौरी के लिए 11 रोडवेज बसें अप-डाउन करती हैं। वहीं पंजाब रोडवेज की 17-18 बसें यहां आती हैं। इस रूट पर हरियाणा रोडवेज को प्रतिदिन ढाई से तीन लाख की आमदनी होती है। इस मार्ग पर सवारियां भी सबसे ज्यादा होती हैं।
कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं
कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मंगलवार को परिवहन मंत्री से मिले थे और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। सवारियों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा की बसें खनौरी तक चलाने का फैसला लिया गया और पंजाब की बसें नरवाना तक आएंगी।
संजय खरैंटी, प्रधान
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ।
इस मामले को लेकर बैठक हुई है, जिसमें संगरूर डिपो के जीएम भी शामिल हुए। रोडवेज तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद सवारियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज की बसें खनौरी तक और पंजाब रोडवेज की बसें नरवाना तक चलाने का फैसला लिया गया। इस पूरे मामले को परिवहन मंत्रालय के संज्ञान में पहुंचा दिया गया है। पीआरटीसी के एमडी को भी इसकी जानकारी दी गई है।