फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways depot needs 35-40 more buses

Jind News: रोडवेज डिपो को 35-40 और बसों की जरूरत

Sun, 10 Nov 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot needs 35-40 more buses
जींद। रोडवेज डिपो जींद की 169 बसें रोजाना 25 हजार से ज्यादा सवारियां ढो रही हैं, मगर अभी भी बसों की भारी कमी है। रोडवेज की बसों में सवारियों को ओवरलोड करके ढोया जा रहा है। नोरम के अनुसार डिपो को अभी भी 35-40 बसों की और जरूरत है। उसके बाद ही डिपो की तरफ से सवारियों को बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन

फिलहाल लंबे रूटों पर तो किलोमीटर स्कीम की 37 बसों को दौड़ाया जा रहा है। लोकल और अन्य रूटों पर रोडवेज तथा निजी बसों को चलाया जा रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस कम होने की वजह से 14 बसें डबल चक्कर लगा रही हैं। बसों की मरम्मत के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता और पांच से सात बसें इसके लिए हर समय खड़ी रहती हैं। ऐसे में रोहतक, भिवानी, कैथल व हिसार जैसे रूट पर पहले की अपेक्षा कम बस चल रही हैं।
विज्ञापन

रोहतक और कैथल के पांच तो भिवानी व हिसार रूट के दो-दो टाइम मिस चल रहे हैं। 169 बसों पर 230 चालक और 265 परिचालक काम कर रहे हैं। 1.7 नोरम के हिसाब से डिपो में 169 बसों पर 288 चालक और परिचालकों की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 100 से ज्यादा नई बसें हुई थीं शामिल

रोडवेज डिपो में पिछले एक साल 100 से ज्यादा नई बसों को शामिल किया गया था। इनमें से कुछ बसें अशोक लेलैंड की भेजी गई थीं। मई में राज्य परिवहन के अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई थी। इसमें डिपो की अशोक लेलैंड की 30 बस दूसरे डिपो में भेजे जाने और बदले में टाटा की 12 बस शामिल करने का निर्णय लिया गया था। अगस्त के प्रारंभ में जींद डिपो की 15 बस नूंह और 15 पलवल भेज दी गई थीं। सोनीपत से आने वाली 12 बस जींद डिपो में अभी तक नहीं आई हैं।

डिपो में शामिल हों नई बसें

रोडवेज डिपो में फिलहाल बसों की भारी कमी है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। नोरम के अनुसार 35-40 बसें और चाहिए। चालक-परिचालकों को भी नोरम के अनुसार भर्ती किया जाना चाहिए। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।


डिपो में फिलहाल 169 रोडवेज बसें हैं। परिवहन समिति की बसें भी हैं, जोकि लंबे तथा लोकल रूटों पर चल रही हैं। यात्रियों के अनुसार रोडवेज बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को रोडवेज बसों की पूरी सुविधा मिल रही है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक , रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed