फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways buses will run for Chandigarh, Yamunanagar and Sangrur from today

चंडीगढ़, यमुनानगर और संगरूर के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की बसें

Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run for Chandigarh, Yamunanagar and Sangrur from today
लॉकडाउन में सरकार द्वारा औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों में छूट देने के बाद अब डिपो की बसों को भी लंबे रूप पर चला दिया गया है। इस समय डिपो की 90 से अधिक बसें ऑन रूट हैं। यात्रियों को राहत देते हुए डिपो ने सोमवार से शाम के समय स्पेशल बस चंडीगढ़ के लिए चलाई है। यह बस शाम 3 बजकर 50 मिनट पर जींद डिपो से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इससे पहले शाम के समय चंडीगढ़ के लिए जींद से कोई बस नहीं थी। इसके अलावा इस समय चंडीगढ़ के लिए सुबह 6 और 9 बजकर 20 मिनट पर बसें बस जाती हैं। वहीं सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर यमुनानगर के लिए भी बस चलाई जाएगी। इसके अलावा संगरूर के लिए सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर जींद से बस चलेगी। अगले तीन-चार दिन में अगर लुधियाना जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही तो संगरूर जाने वाली बस को लुधियाना तक चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार ने अप्रैल के अंत में लॉकडाउन लगाया गया था जो अब भी जारी है। कोरोना का संक्रमण कम होने से रोडवेज डिपो ने लंबे रूट पर बस चलाना शुरू कर दिया है, जो लॉकडाउन के दौरान लोकल रूटों तक ही सीमित रह गई थी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के अनुसार चंडीगढ़ के लिए शाम 3 बजकर 50 मिनट पर सोमवार से बस चलाई जाएगी। इसके अलावा यमुनानगर के लिए सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर और संगरूर के लिए 8 बजकर 20 मिनट पर जींद से बस चलेगी। संगरूर जाने वाली बस में अगर लुधियाना जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही तो आगे आने वाले दिनों में संगरूर जाने वाली बस को लुधियाना तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, टीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed