फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways buses will cover three to four kilometers more distance due to no cut in the highway

हाईवे में कट नहीं होने के कारण तीन-चार किलोमीटर अधिक दूरी तय करेंगी रोडवेज बस

Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will cover three to four kilometers more distance due to no cut in the highway
नए बस स्टैंड के सामने हाईवे पर कट नहीं होने के कारण कैथल, करनाल, हिसार, नरवाना, रोहतक व बरवाला रूट पर जाने वाली बसों को तीन से चार किलोमीटर अधिक का चक्कर काटना पड़ेगा। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। इस तीन-चार किलोमीटर का अधिक किराया यात्रियों को देना पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज विभाग ने नई किराया सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड की सौगात के साथ यात्रियों को रोडवेज की ओर से किराए की मार भी झेलनी पड़ेगी। इसका मुख्य कारण यह है कि नए बस स्टैंड का निर्माण पांडू-पिंडारा फ्लाइओवर से उतरते ही बनाया गया है। यहां कोई कट नहीं दिया गया क्योंकि हाईवे पर वाहनों की गति ज्यादा रहती है तो यहां कट देने पर सड़क हादसा होने का डर बना रहता है। ऐसे में कैथल, करनाल, हिसार, नरवाना, रोहतक व बरवाला रूट पर चलने वाली बसों को सफीदों रोड से होते हुए जाना पड़ेगा। इससे डिपो की बसों को पहले की अपेक्षा तीन से चार किलोमीटर की दूरी ज्यादा तय करनी पड़ रही है। ऐसे में डिपो द्वारा नई किराया सूची बनाई गई, जिसे नए बस स्टैंड से सभी बसों का संचालन शुरू होने के बाद लागू किया जाएगा। डिपो अधिकारियों द्वारा 30 मार्च तक सभी बसों का संचालन नए बस स्टैंड से शुरू करने का समय निर्धारित किया है। नई किराया सूची के अनुसार गोहाना व पानीपत को छोड़कर बाकी अन्य रूटों पर यात्रियों को पहले की अपेक्षा चार से पांच रुपये ज्यादा किराया देना होगा। ऐसे में यात्रियों को अब निर्धारित स्थान पर जाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी, वहीं दूसरी ओर किराया बढ़ाए जाने पर खुले रुपये को लेकर भी यात्रियों व परिचालकों के बीच खींचतान रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से सभी बसों का संचालन शुरू होने के बाद निर्धारित की गई किराया सूची
जींद-कैथल 69 रुपये
जींद-गोहाना 52 रुपये
जींद-असंध 57 रुपये
जींद-करनाल 109 रुपये
जींद-बरवाला 55 रुपये
जींद-भिवानी 89 रुपये
जींद-हिसार 92 रुपये
जींद-पटियाला 190 रुपये
जींद-पानीपत 74 रुपये
जींद-हांसी 56 रुपये
जींद-नरवाना 53 रुपये
जींद से गुरुग्राम वाया झज्जर 176 रुपये
जींद-चंडीगढ़ 239 रुपये
जींद-रोहतक 64 रुपये
जींद-असंध 57 रुपये
जींद-पौंटासाहिब 275 रुपये
जींद से दिल्ली वाया रोहतक 151 रुपये
जींद से गुरुग्राम वाया बहादुरगढ़ 158 रुपये
नए बस स्टैंड से जब सभी बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा तो नई किराया सूची लागू कर दी जाएगी। मुख्य कारण यह है कि ज्यादातर रूटों पर बसों का संचालन सफीदों रोड से होकर शहर में होते हुए चलाया जाना है। इससे बसों को पहले की अपेक्षा अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी जिस कारण किराया बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, जीएम, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed