{"_id":"62ed6cfc76f32414a7730ee7","slug":"roadways-buses-started-passing-through-safidon-road-instead-of-gohana-the-reason-for-the-jam-being-made-jind-news-rtk654394641","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना के बजाय सफीदों रोड से गुजरने लगीं रोडवेज बसें, बन रही जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना के बजाय सफीदों रोड से गुजरने लगीं रोडवेज बसें, बन रही जाम का कारण
विज्ञापन
सफीदों रोड के बीच में खड़े बिजली पोल से टकराई कार। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नए बस स्टैंड से रोडवेज बसों का आवागमन गोहाना रोड से नहीं हो रहा है। अब ज्यादातर रोडवेज बसें सफीदों रोड से ही आ-जा रही हैं। कारण कुछ भी हो, लेकिन रोडवेज बसों के आवागमन से सफीदों रोड पर हर समय जाम की स्थिति बनने लगी है। ऐसे में सफीदों रोड के दुकानदारों की समस्या बढ़ गई है, वहीं गोहाना रोड स्थित पुराना बस स्टैंड, कॉलेज, नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय, अदालत, रेडक्रॉस आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज बसों ने यातायात व्यवस्था को भी बिगाड़ कर रख दिया है। ऐसे में रोडवेज बसों को सफीदों रोड की बजाय गोहाना रोड से आने पर ही यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
दो महीने पहले जहां शहर के गोहाना रोड से बसों का आवागमन हुआ था। उस समय शहर के लोगों सहित पुराने बस स्टैंड की मार्किट के दुकानदारों को भी खुशी हुई थी कि बसों के आवागमन से बंद पड़ी दुकानें चल पड़ेंगी और उनका रोजगार बचा रहेगा। शहरवासियों तथा आसपास के गांवों से शहर में आने वाले लोगों को भी सुविधा मिल गई थी कि उन्हें पुराना बस स्टैंड, कॉलेज, सिविल अस्पताल, लघु सचिवालय, अदालत, रेडक्रॉस जाने के लिए सीधी बस मिल जाएगी, जिससे उन्हें ऑटो आदि में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर रोडवेज सेवा मिलने लगी थी, लेकिन अब दोबारा फिर यात्रियों को रोडवेज सेवा से महरूम किया जा रहा है।
सात जून से चली थीं रोडमेप के अनुसार बसें
रोडवेज प्रबंधन ने छह रूटों की बसों को अपने पुराने रोडमेप से चलाने का फैसला लिया था। नरवाना, कैथल, हिसार, असंध, हांसी और बरवाला रूट की बसें सफीदों रोड की बजाय नए बस स्टैंड से गोहाना रोड होते हुए पुराने बस अड्डे से गुजरने लगी थी। इसका सबसे ज्याददा फायदा दोनों सरकारी कॉलेजों में पढने वाले युवक-युवतियों तथा पुराने बस स्टैंड के दुकानदारों को होने लगा था। इससे जहां गोहाना रोड पर पडने वाले कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में आने-जाने के लिए युवक-युवतियों की भाग-दौड़ खत्म हो गई थी। इससे पहले पुराने बस स्टैंड की सामने वाली मार्केट के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन के माध्यम से नए बस अड्डे से रोडवेज और निजी बसों को पुराने बस अड्डे से होते हुए ही हिसार, हांसी, बरवाला, नरवाना, कैथल, करनाल, चंडीगढ़ आदि के लिए निकालने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
डिवाइडर नहीं होने से हादसों की संख्या में वृद्घि
शहर का सफीदों रोड पर आजकल हर समय जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस रोड पर रोडवेज बसों के आवागमन से वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं डिवाइडर नहीं होने से हादसों की संख्या में वृद्घि हो गया है। वहीं इस रोड के बीच में बिजली के पोल लगे हुए हैं। इसके कारण शाम के बाद तो वाहनों की लाइटों में हादसा होने का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों रात के समय एक कार की पोल से टक्कर हो गई थी। इससे कार चालक को चोट भी आई थी।
शहर में रोडवेज बसों का आवागमन गोहाना रोड से करने के आदेश हैं। गोहाना रोड से बसों को ले जाने पर यात्रियों को भी सहुलियत है। यदि कोई भी रोडवेज चालक गोहाना रोड की बजाय सफीदों रोड से बस लेकर गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कौशिक, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।

गोहाना रोड के बजाय सफीदों रोड से गुजर रही रोडवेज बस। संवाद- फोटो : Jind