{"_id":"64e08f5e4b819e55cc0bd1d4","slug":"roadways-bus-overturned-in-potholes-on-national-highway-hisar-chandigarh-road-in-jind-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर गड्ढों में पलटी रोडवेज बस, यात्रियों सहित कंडक्टर को किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर गड्ढों में पलटी रोडवेज बस, यात्रियों सहित कंडक्टर को किया रेफर
Sat, 19 Aug 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:17 PM IST
सार
हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी। तभी नरवाना के हतथों चौक के पास स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर सवारियां कम थी। लेकिन लगभग आधा दर्जन सवारियों को चोट आई है जिन्हें तुरंत नरवाना के अस्पताल में लाया गया
विज्ञापन
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर स्कूटी को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस पलट कर गड्ढों में जा गिरी। बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं है। जिन्हें पुलिस के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी। तभी नरवाना के हतथों चौक के पास स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। गनीमत यह रही कि बस के अंदर सवारियां कम थी। लेकिन लगभग आधा दर्जन सवारियों को चोट आई है जिन्हें तुरंत नरवाना के अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चार लोगों सहित बस ड्राइवर को अग्रोहा और बस कंडक्टर को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन