फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways bus every rut on the 1 march

एक मार्च से चलेंगी ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की बसें

Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

रोडवेज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एक मार्च से बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। आरक्षण आंदोलन की वजह से पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बसें नहीं जा रही हैं।

रोडवेज द्वारा पिछले दिनों मुख्य मार्गों पर तो बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 12 रूटों पर रोडवेज की बसें जाती हैं। रोडवेज बसों का परिचालन बंद होने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों के रूट पर बसों के परिचालन पर रोक लगाई है। वहीं गोहाना व बरवाला रूट पर भी केवल दिन के समय ही बसें भेजी जा रही हैं। अब रोडवेज द्वारा एक मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 12 रूटों पर बसों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज को 39 लाख रुपये का नुकसान
रोडवेज को आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ की वजह से 39 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी में रोडवेज की दो बसें पूरी तरह से जल गई और तीसरी बस का केवल इंजन बचा है। उपद्रव्यियों द्वारा 14 बसों के शीशे तोड़े गए। रोडवेज द्वारा नुकसान की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।


एक मार्च से ग्रामीण रूट बहाल
सभी ग्रामीण रूटों पर एक मार्च से बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से अभी ग्रामीण क्षेत्रों में बसें नहीं भेजी जा रही हैं। आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं में रोडवेज को 39 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है। - राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed