{"_id":"60f868708ebc3e394973b142","slug":"road-samples-taken-at-narwana-uchana-and-safidon-jind-news-rtk6185082186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना, उचाना व सफीदों में लिए सड़कों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना, उचाना व सफीदों में लिए सड़कों के नमूने
विज्ञापन
नरवाना-फरैण कलां रोड पर सैंपल लेती टीम। अमर उजाला।
- फोटो : Jind
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष टीम जींद पहुंची। इस दौरान पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों के साथ टीम ने योजना के तहत बनाई गई सड़कों से सैंपल लिए। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाती है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य अभियंता एके बरोल के नेतृत्व में मंगलवार को ही टीम जींद पहुंच गई थी। इस दौरान टीम ने सफीदों क्षेत्र में सैंपल लिए। इसके अलावा बुधवार को नरवाना व उचाना में सड़कों की जांच की गई। सूत्रों के अनुसार हालांकि अंतिम रिपोर्ट लैब में जांच के बाद ही आएगी। लेकिन अभी तक हुई जांच में गुणवत्ता सही पाई गई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है। यह राशि केंद्र सरकार देती है। ऐसे में सड़क बनने के बाद इनकी गुणवत्ता की जांच की जाती है। इस दौरान टीम ने जींद सफीदों रोड से एंचरा कलां, हाट, हरीगढ़, बागड़ू सडक, नरवाना-फरैंण कलां, नेहरा, खरड़वाल व समैण रोड सहित करीब दस जगह से सैंपल लिए।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया नेशनल क्वालिटी मॉनिटर टीम द्वारा ही की गई है।