फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Road not constructed, matter reached CM court

नहीं हुआ सड़क का निर्माण, मामला पंहुचा सीएम दरबार

Mon, 18 Jul 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Road not constructed, matter reached CM court
आशीष कुमार। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। जुलाना से बूढा खेड़ा लाठर वाया अकालगढ़ जाने वाला रोड इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। पांच किलोमीटर लंबा यह रोड कहने मात्र को रोड है, लेकिन इसकी बदहाली किसी कच्ची गोहर से कम नहीं है। बीते दो वर्षों से बारिश के मौसम मे इस सड़क पर बने गड्ढों मे पानी भर जाता है और यह रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों का चलना तो दूर पैदल तक चलने मे परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से लेकर सरकार तक कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या जैस की तैस बनी हुई है। गत दिनों गावं बूढा खेड़ा लाठर के ही एक युवा नितेश को रोड पर बने गडड्ढों की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर के साथ हुए हादसे मे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा था। इस घटना के बाद भी प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नही खुली और सड़क का कोई समाधान नहंीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में गड्ढे नही गड्ढों में सड़क बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर विधायक तक लगाई, लेकिन कोरा आस्वासन ही उनके हाथ लगा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

बीते दो वर्षों से जुलाना आने जाने में ग्रामीणों द्वारा बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है ओर कोई दिन शायद ऐसा जाता जिस दिन इस सडक़ पर कोई हादसा नहीं होता हो। इसी सडक़ से अकालगढ़ और बुढ़ा खेड़ा की छात्राओं को स्कूल जाना पड़ता है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक हादसे में एक युवक की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद भी सड़क का निर्माण नही करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कुमार
गांव की सड़क की हालत से विधायक को भी अवगत करवा, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने अब सड़क के निर्माण के लिए सीएम को एक शिकायत दी है और सड़क को जल्द जल्द बनाने की मांग की है। अगर प्रशासन समाधान नहीं करता है तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

-महंत संजीव नाथ योगी।
जुलाना से अकालगढ़ तक की बनने वाली सडक़ के टेंडर हो चुके हैं। 15 अगस्त से सडक़ बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-अमरजीत सिंह, विधायक जुलाना।

महंत संजीव नाथ योगी। संवाद

महंत संजीव नाथ योगी। संवाद- फोटो : Jind

 बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव में बनी सड़क की खस्ता हालत। संवाद

बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव में बनी सड़क की खस्ता हालत। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed