फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   road innogeration, minister nitin gadkari, patch work, jind

14 जुलाई को टोल रोड का उद्घाटन करें गडकरी, पहले ही लग चुके 200 पैच

Sat, 11 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
road innogeration, minister nitin gadkari, patch work, jind
बाईपास लगा पैच। - फोटो : Jind
जींद। जींद से पंजाब सीमा तक फोर लेन नेशनल हाईवे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले ही जींद के पूर्वी छोर पर बने करीब 17 किलोमीटर लंबे बाईपास पर 200 से अधिक पैच लग चुके हैं। यह टोल रोड है और जगह-जगह पैच लगने के कारण वाहन हिचकोले खाते चलते हैं। इसके बावजूद यहां टोल वसूला जा रहा है। इस परियोजना पर 552 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें से 150 करोड़ रुपये जींद के 17 किलोमीटर लंबे बाईपास पर ही खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

जींद शहर के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। करीब 30 साल पुरानी परियोजना अब पूरी तो हो गई है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। आठ साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में इस पर काम शुरू हुआ, लेकिन परियोजना बीच में ही लटक गई। 2018 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस पर फिर से काम शुरू हुआ। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद परियोजना पर काम तेजी से काम शुरू हुआ और करीब एक साल पहले यह सड़क बनकर तैयार हो गई। अब इसका औपचारिक उद्घाटन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अनूपगढ़ से झांझ तक बाईपास पर बिगड़ी है स्थिति
हालांकि यह परियोजना रोहतक से लेकर जींद जिला में पंजाब सीमा तक है, लेकिन इसको दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा। एक हिस्सा अनूपगढ़ गांव से लेकर पंजाब सीमा तक पूरा हो चुका है और अनूपगढ़ से रोहतक तक की परियोजना अब अभी काम शुरू हो पाया है। इसमें अनूपगढ़ गांव से लेकर झांझ गांव तक बने बाईपास तक गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल कोई ओर नहीं उठा रहा, खुद सड़क की उखड़ रही परतें ही उठा रही हैं। एक साल से पहले ही यह सड़क वाहनों का दबाव नहीं झेल पाई और जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल रोड पर भी हिचकोले भरा सफर
इस रोड पर खटकड़ा गांव के पास टोल लगाया गया है। जींद से यदि कोई अपना वाहन लेकर उचाना तक भी जाता है तो उसे टोल देना पड़ता है। इसके बदले उसे हिचकोले खाकर सफर करना होता है। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बॉक्स
करवाया जाएगा सही
14 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। बाईपास पर कई जगह सड़क टूटी है, इसको ठीक करवाया गया है। बारिश का मौसम होने के कारण अभी सिर्फ पैच लगवाए हैं। बारिश के बाद पूरी सड़क पर परत बिछाई जाएगी। इसके बाद कोई समस्या नहीं आएगी।
- वीके शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed