फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   road cracked in the rain, open pole of Amarut scheme

बारिश में फिर दरकी सड़क, अमरूत योजना की खुली पोल

Tue, 20 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
road cracked in the rain, open pole of Amarut scheme
रोहतक रोड पर धंसी सड़क व जमा लोग। अमर उजाला। - फोटो : Jind
मानसून की दूसरी बारिश ने फिर अमरूत योजना की अव्यवस्थाएं उजागर कर दी हैं। जहां पहली बारिश में रोहतक रोड पर एक जगह सड़क धंसी थी, वहीं सोमवार को हुई बारिश में रोहतक रोड पर तीन जगह सड़क धंस गई है। इसके अलावा जहां पाइप लाइन डाली गई है मिनी बाईपास का 50 फुट हिस्सा भी बैठ गया है। इससे आशंका है कि यह सड़क भी कहीं धंस न जाए। इसके चलते अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नगर परिषद से प्रमाण पत्र लेगा कि उनके कनेक्शन सही हैं। बहरहाल सड़क धंसने का खामियाजा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में बारिश के पानी निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा करीब 35 करोड़ रुपये से 30 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली गई है। रोहतक रोड पर इन पाइप की गहराई 35 फुट से भी अधिक है। यहीं पर सड़क धंसने की समस्या से अधिक आ रही है। ऐसे में इंजीनियर्स का मानना है कि यह स्थिति आसपास के मकानों व दुकानों के लिए भी खतरा बन सकती है। वहीं सफीदों रोड पर दालवाला अस्पताल के पास भी सड़क धंस चुकी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सिर आई नगर परिषद की आफत
अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम नगर परिषद द्वारा किया गया है, जबकि जिन तीन मुख्य सड़कों पर पाइप लाइन डाली गई हैं, वह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की हैं। अब सड़क धंस रही हैं तो यह आफत पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के सिर आ रही है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर करीब नौ करोड़ रुपये से तीनों सड़कों को बना चुका है। यहां सड़क धंसती हैं तो फिर से यह बुराई पीडब्ल्यूडी बीएंडआर पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 200 मैनहोल, हर जगह रिसाव
अमरूत परियोजना की बरसाती पानी निकासी पाइप लाइन में करीब 200 मैनहोल हैं। इसके अलावा सड़क किनारे से पानी लाइन में डालने के लिए 300 से अधिक गली-ट्रैप भी बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर में रिसाव की दिक्कत आ रही है। इसी के कारण सड़क धंस रही हैं।
लाइन पानी चला तो दरक जाएगा शहर
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों के अनुसार अभी सिर्फ सड़क से वैसे ही पानी गया है। पाइप लाइन में पानी जाने पर यह पूरी लाइन लीक होगी और पूरा शहर दरक सकता है।
वर्जन-
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा बनाई गई सड़क जिस प्रकार से धंस रही हैं, यह बहुत ही गंभीर है। ठेकेदार ऐसे तो दोबारा सड़क नहीं बनाएगा। ऐसे में यह पूरा काम अब नगर परिषद से ही करवाया जाएगा। पानी रुकने के बाद नगर परिषद से प्रमाणपत्र लिया जाएगा कि उनकी लाइन में रिसाव नहीं है।

- नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
वर्जन-
बड़ी परियोजना है, इसमें कुछ जगह दिक्कत आ सकती है। ऐसा नहीं है कि सभी कनेक्शन में दिक्कत है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जहां भी दिक्कत होगी, वहां ठीक करवाया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह, एमई, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed