फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   road accedent, bewar, white symbol,jind

रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए सड़कों पर लगेंगे संकेतक

Sun, 08 Jan 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
road accedent, bewar, white symbol,jind
बैठक में अधिकारियों को आदेश देते डीसी। - फोटो : bureau
 जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्य सड़क मार्गों पर संभावित डेंजर प्वाइंटों पर संकेतक लगाए जाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कीमती जान न जाए। यह बात डीसी विनय सिंह ने डीआरडीए में सड़क सुरक्षा को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। डीसी ने लोक निर्माण विभाग और एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर संभावित दुर्घटना होने वाले डेंजर जोनों पर संकेतक लगवाए जाएंगे। इसे स्थानों पर साइन बोर्ड लगवाए जाएं ताकि वाहन चालक सचेत होकर अपने वाहन चला सकें। तीव्र मोड़ों पर साइन बोर्ड लगे मुख्य सड़क से निकलने वाले संपर्क रोडों पर ढलान सही हो और संपर्क सड़क पर स्पीड ब्रेकर बने होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां जरूरत है, वहां जेबरा क्रॉसिंग होनी चाहिए। स्पीड नियंत्रण के संकेतक लगे होने चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हांसी रोड पर टेनरी मोड़ और रोहतक रोड बाईपास पर डिजिटल संकेतक लगवाएं। डीसी ने कहा कि डूमरखां गांव में सड़क पर स्पीड नियंत्रक सीमा के साइन बोर्ड लगाए जाएं। इसी प्रकार किनाना, गतौली गांव में सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग बनाएं। हथा, कंडेला, ईगराह, सफीदों में बाईपास मोड़ पर प्राथमिकता के आधार पर संकेतक साईन बोर्ड बनाए जाएं। सड़कों के साथ खड़े पेड़ों की कटाई, छंटाई पर पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश करने वाले सभी रोडों पर बने डिवाइडर सही हालत में होने चाहिए। कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर आगे से आने वाले वाहन साफ दिखाई नहीं देते। ऐसे प्वाइंटों पर सुरक्षा संकेतकों की व्यवस्था की जानी जरूरी है। डीसी ने यातायात से जुड़े पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटियाला चौक पर विशेष रूप से ऑटो खड़े करने की व्यवस्था को सुधारें। बिना कागजात कोई ऑटो सड़कों पर न चले। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले के चाल किए जाने चाहिए। प्रदूषण फैलाने वाले काफी पुराने ऑटो के चलन पर पाबंदी लगाएं। आरटीए योगेश मेहता ने बताया कि पिछले दिनों 42 ऑटो चालकों के चालान किए गए हैं। डीसी ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि चालकों को सप्ताह में एक दिन का रेस्ट दिया जाए। चालकों की आंखों की जांच के लिए समय-समय पर कैंप लगाए जाएं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ट्रक, टैक्सी चालकों के लिए जांच शिविर, जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। दुपहिया चालक हेलमेट का प्रयोग करें, अपील के होर्डिंग्ज लगवाए जाएं। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। सहकारी चीनी मिल में आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगेंगे। रोडवेज की सभी बसों में स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए। ऐसे पुराने बस शेल्टर जो खराब हो चुके हैं और दुर्घटना का कारण बनते हैं, उन्हें हटवाया जाए। डीआरडीए में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार व प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। सप्ताह में स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिताएं व प्रश्नोत्तरी आयोजित होंगी। बैठक में एसएसपी शशांक आनंद, आरटीए योगेश मेहता और कई विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed