फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ritika won a bronze medal at the state-level karate competition.

Jind News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रितिका ने जीता कांस्य पदक

Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ritika won a bronze medal at the state-level karate competition.
फोटो 10 नरवाना। खिलाड़ी रितिका मेडल दिखाकर खुशी मनाते हुए। स्रोत कोच। - फोटो : 1
नरवाना। महेंद्रगढ़ स्थित युद्धवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली बालिका कराटे प्रतियोगिता में गर्ल्स कराटे अकादमी नरवाना की खिलाड़ी रितिका ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रितिका ने अंडर-17 आयुवर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर परिवार के सदस्यों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने रितिका को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रितिका आने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर अकादमी और नरवाना का नाम रोशन करेगी। अकादमी के प्रशिक्षकों सिमरन, निकिता, प्रियंका, सुनील मोर, कमलदीप, कृष्ण सिंगरोहा और मुनीत बरवाल ने रितिका की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कहा कि रितिका ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता अकादमी के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। रितिका के दादा जमिंदर सिहाग ने भी पोती की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रितिका ने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर राज्य स्तर पर पदक हासिल कर परिवार और नरवाना का नाम रोशन किया है। अकादमी की ओर से रितिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed