फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rising temperature may reduce production of crops farmers worried

जींद: बढ़ता तापमान घटा सकता है फसलों का उत्पादन, चिंता में किसान

Sun, 12 Feb 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
rising temperature may reduce production of crops farmers worried
खेत में खिली गेहूं की फ सल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। समय से पहले तापमान में लगातार हो रही वृद्धि गेहूं व सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। अगर तापमान में इसी तरह वृद्धि होती रही तो यह गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाएगा। इसका प्रभाव उत्पादन पर पड़ेगा। किसान इस समय एक बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अगर बारिश होती है तो यह दोनों ही फ सलों के लिए फायदेमंद होगी।
मौसम में अचानक से बदलाव आया है और पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम में हुए इस बदलाव का प्रभाव फसलों पर पड़ सकता है। सबसे ज्यादा प्रभाव सरसों में विशेषकर पछेती बुआई की फसल पर चेपा कीट आक्रमण कर सकता है। क्योंकि यह मौसम चेपा कीट के लिए बिल्कुल अनुकूल है। अगर चेपा कीट फसल के सपंर्क में आता है तो सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाएगा। इसके अलावा तापमान में बढ़ोत्तरी से गेहूं की फसल में दीमक व सरसों चेपा की गिरफ्त में आ सकती है और उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। जिले में किसानों ने लगभग सवा लाख हेक्टेयर से अधिक में गेहूं तथा 10 हजार हेक्टेयर से अधिक में सरसों की बिजाई की हुई है।
विज्ञापन


किसान लगातार करें खेतों का दौरा
बदलते मौसम में गेहूं व सरसों फसल पर कीटों का प्रभाव न पड़े इसके लिए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की नियमित रूप से निगरानी करते रहने की सलाह दी है, ताकि फसल में लगने वाले रोगों का समय पर नियंत्रण किया जा सके और नुकसान से बचा सके। अभी गेहूं फसल में अल व चेपा दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में सरसों उत्पादक किसानों को विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। फसल में अल या अन्य परजीवी देखने पर किसान कृषि विशेषों से सलाह ले सकते हैं। अगर गेहूं में कहीं पर निशान दिखाई दे रहे है तो उनकी फूंगल को तोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल परजीवी दिखने पर तुरंत करें कीटनाशक का प्रयोग
दिन में तापमान ज्यादा तो रात को कम होने के कारण सीधा असर फसलों पर पड़ता है। अगर बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो कीटनाशक का प्रयोग करें। अगर बारिश होती है तो फसलों में बीमारी हट जाएगी।


पिछले एक सप्ताह का तापमान (सेल्सियस में)
तिथि

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान
12 फरवरी

22 डिग्री


08 डिग्री
11 फरवरी

26 डिग्री


09 डिग्री
10 फरवरी

27 डिग्री


13 डिग्री
09 फरवरी

27 डिग्री


09 डिग्री
08 फरवरी

24 डिग्री


10 डिग्री
07 फरवरी

26 डिग्री


11 डिग्री
06 फरवरी

26 डिग्री


11 डिग्री

किसान लगातार खेतों का भ्रमण करें : डॉ. राजेश
कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मौसम बीमारियों के अनुकूल बना हुआ है। किसान लगातार खेतों का भ्रमण करते रहें। अगर अल परजीवी दिखे तो कीटनाशक का प्रयोग करें। किसान लगतार सरसों के फूूलों व पत्तों को भी देखते रहें। कीटनाशक के साथ जरूरत के हिसाब से फसलों में सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed