फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rising heat wreaks havoc: 500 patients reach hospital daily, 10-15 have to be admitted

बढ़ती गर्मी का कहर : रोज 500 मरीज पहुंच रहे अस्पताल, 10–15 को करना पड़ रहा भर्ती

Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rising heat wreaks havoc: 500 patients reach hospital daily, 10-15 have to be admitted
फोटो कैप्शन 2एसएफडीएम1 जानकारी देते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रतीक गोरा व डॉ चिराग जून। संवाद
सफीदों। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। नागरिक अस्पताल में रोज करीब 500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सिर दर्द, बुखार, पेट दर्द, शरीर दर्द और उल्टी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, हर रोज 10 से 15 मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतीक गोरा ने बताया कि समय पर इलाज नहीं कराने वाले मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है जिसके कारण उन्हें भर्ती करना पड़ता है। उचित इलाज के बाद मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया जाता है। अस्पताल में सभी मरीजों को जरूरी उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर डॉ. चिराग जून ने लोगों से गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें, बाहर का खाना खाने से बचें और दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर निकलें। तेज धूप और लू से बचाव करने से हीट स्ट्रोक और अन्य मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि किसी की तबीयत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और नजदीकी नागरिक अस्पताल में जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed