{"_id":"68b30d353bcd8aca2b018ea2","slug":"rishi-murder-case-accused-arrested-from-mumbai-airport-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ऋषि हत्याकांड का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सीआईए की टीम को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: ऋषि हत्याकांड का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सीआईए की टीम को मिली सफलता
Sat, 30 Aug 2025 08:10 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:10 PM IST
सार
ऋषि हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऋषि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पौली गांव के पास राजपुरा भैण निवासी ऋषि की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल एक और आरोपी को सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी रोहित उर्फ टिंकू को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
सीआईए इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि बीते छह जुलाई को थाना जुलाना पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा भैण निवासी ऋषि राम को गोली मारी गई है। परिजनों की ओर से उसे रोहतक ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया और उसका दोस्त मनीष उपचाराधीन था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना जुलाना में केस दर्ज किया गया।
सीआईए को मिली सूचना के अनुसार 29 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी रोहित उर्फ टिंकु को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहित उर्फ टिंकू को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आरोपी की हत्या में भूमिका व अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जा सके।