फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rise in the prices of gold and silver, people are buying heavily

Jind News: सोना-चांदी के दाम में उछाल, जमकर खरीदारी कर रहे लोग

Wed, 23 Oct 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rise in the prices of gold and silver, people are buying heavily
22जेएनडी29 : मैन बाजार में पलवान ज्वैलर्स पर सोने की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
जींद। पिछले कुछ दिनों से सोने व चांदी के रेटों में काफी उछाया आया है। इसके बावजूद लोग त्योहारी सीजन पर जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वीरवार को इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोज बन रहा है, जो सोना-चांदी खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन चांदी का टुकड़ा खरीदकर उसकी पूजा करने से आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।
विज्ञापन

इस बार दीपावली से पहले 24 अक्तूबर को गुरु पुष्य नक्षत का शुभ योग बन रहा है। यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसके बाद गुरु पुष्य नक्षत्र की शुभता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दिन चांदी का एक टुकड़ा खरीदकर उसकी पूजा करने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है, इसलिए इस दिन खरीदी गई किसी भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी होती है। इसके अलावा यह वस्तु शुभ फलदायी भी होती है।
विज्ञापन

बॉक्स
पूरा दिन रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र योग
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर के सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 25 अक्तूबर सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वैसे तो पूरा दिन सोना, चांदी व वाहन खरीदने के लिए शुभ है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट का समय सोना खरीदने के लिए काफी शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अभी से सोना बुक करवा रहे लोग
24 अक्तूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के लिए लोग अभी से सोना बुक करवा रहे हैं। इसके अलावा चांदी भी बुक करवाने वाले काफी लोग आए हैं। यह सभी लोग 24 अक्तूबर को डिलीवरी लेंगे। सोने के भाव बेशक बढ़ गए हों, लेकिन लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। बाजार में भी इस बार अच्छा काम है।
--दीपक वर्मा, पहलवान ज्वैलर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed