फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Review of achieving the target of inspection of schools in August and September

Jind News: अगस्त व सितंबर में स्कूलों के निरीक्षण के लक्ष्य को पूरा करने की समीक्षा

Wed, 30 Oct 2024 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Review of achieving the target of inspection of schools in August and September
जींद। एफएलएन के तहत डीईईओ कार्यालय में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की बैठक डीईईओ डॉ. सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें डाइट इक्कस प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन संयोजक, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर व एफएलएन ब्लॉक कॉर्डिनेटर मौजूद रहे। इसमें अगस्त और सितंबर माह के स्कूल निरीक्षण लक्ष्यों पर आधारित डेटा की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इसमें एबीआरसी, बीआरपी, सीआरसी एवं जिला निरीक्षण टीम के सदस्यों द्वारा किए गए विजिट की समीक्षा की गई। 86 मेंटर में से 63 मेंटर ने यूनिक क्लास विजिट पूरी की, जबकि 23 मेंटर को स्थिति स्पष्ट करने बारे कहा गया। वहीं, 86 मेंटर में से 68 मेंटर ने स्कूल विजट का टारगेट पूरा किया। 18 मेंटर ने स्कूल विजट पूरी नहीं की। विभाग द्वारा एक मेंटर को सात स्कूल व 21 कक्षाओं की विजिट करने का टारगेट दिया गया था। अब जिन मेंटर ने विजिट पूरी नहीं की, उनसे कारण पूछा गया है। एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर ने सभी मेंटर को विजिट के दौरान ऐसा छायाचित्र, जिसमें विद्यालय का नाम एवं मेंटर का चेहरा स्पष्ट दिखाई देता हो एप पर अपलोड करने बारे कहा।
विज्ञापन

वहीं, डीईईओ ने कहा कि विभागीय पत्रानुसार सभी सीआरसी हेड भी अपनी कक्षा की विजिट प्रत्येक माह की 20 तारीख से पहले करना सुनिश्चित करें। साथ में हिंदी व गणित विषय की दक्षता रिपोर्ट साझा की गई। इसमें शिक्षकों और मेटर्स को निपुण हरियाणा मिशन के सोशल मीडिया से जोड़ने की योजना पर चर्चा की गई। डीईईओ ने निर्देश दिए गए कि बालवाटिका से कक्षा तीसरी तक के अध्यापकों को निपुण टीचर एप पर कक्षाएं अलॉट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बैठक का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार को बढ़ाना

इस बैठक का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार को बढ़ाना व अध्यापकों की बेस्ट प्रेक्टिस का अवलोकन कर मंच प्रदान करना रहा। स्कू लों में अध्यापक कक्षा अनुरूप शैक्षणिक स्तर को बढ़ाकर रिकॉर्ड अपडेट रखें। इसकी निरंतरता में सभी विद्यालयों में साफ. सफ ाई स्वच्छता संबंधित सुरक्षित वातावरण बनाए रखने बारे निर्देश दिए गए।

-डॉ. सुभाष वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed