फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Revealed... He was murdered by hitting a brick on his head during an argument.

Jind News: खुलासा... कहासुनी के दौरान सिर में ईंट मारकर की थी हत्या

Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Revealed... He was murdered by hitting a brick on his head during an argument.
07जेएनडी07: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रवक्ता।
जींद। जुलाना बाईपास पर 20 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी जुलाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रोहतक के बोहर निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


जुलाना बाईपास पर 20 दिन पहले पुलिस को एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान लजवाना कलां निवासी मुकेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया था कि मुकेश के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने टीम का गठन कर जांच शुरू की थी। जुलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मुरारी लाल ने शहर में लगे सीसीटीवी और अन्य उपकरणों की सहायता से आरोपी की पहचान की। बुधवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था। नशे में दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और उसने सड़क किनारे पड़ी ईंट सिर में मारी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी ट्रक परिचालक की नौकरी करता है। वारदात की रात को वह रोहतक की तरफ से ट्रक के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वहां पर मुकेश भी शराब के नशे में आया हुआ था। दोनों के मध्य नशे में ही विवाद हुआ था। डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed