फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired police employees asked for dearness allowance

Jind News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने मांगा महंगाई भत्ता

Sun, 24 Nov 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Retired police employees asked for dearness allowance
सफीदों। हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेमसिंह बांगड़ ने की। मंच संचालन रामकरण हुड्डा ने किया। इसमें सरकार की तरफ से लागू नहीं करने पर विचार विमर्श किया और मांग की गई कि ये सभी मांगें लागू की जाएं। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। मेडिकल कैशलेस सुविधा सभी पेनल अस्पतालों में सभी बीमारियों में लागू की जाए।
विज्ञापन

पेंशनर्स की आयु 65, 70, 75 वर्ष होने पर पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए जो अन्य कुछ राज्यों में लागू है। पुलिस में स्थाई भर्ती की जाए, ताकि पुलिस की संख्या रिक्तियों अनुसार पूरी हो सके। पुलिस विभाग में रिक्तियों अनुसार योग्यता अनुसार पदोन्नति दी जाए। सभी कर्मचारियों, पेंशनरों का रोका गया डेढ साल का महंगाई भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर बलकार सिंह, काबल सिंह, सत्यप्रकाश, सुल्तान सिंह, दयाल सिंह, जयभगवान, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रणधीर सिंह, रामनिवास शर्मा, सतबीर सिंह, रामकरण, अंग्रेज सिंह, गुरदीप सिंह, दलबीर सिंह, सतबीर सिंह, रमेश कुमार, जगबीर सिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed