फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired Kanungo arrested taking bribe of Rs 10,000

Jind News: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता रिटायर्ड कानूनगो गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Retired Kanungo arrested taking bribe of Rs 10,000
जींद। स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अलेवा तहसील में खेवट अलग करने की एवज में रिटायर्ड कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड कानूनगो ने ड्यूटीरत कानूनगो के लिए रिश्वत ली थी। स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर कहा था कि उसने अपनी खेवट अलग करवाने के लिए अलेवा के कानूनगो महावीर के पास आवेदन किया हुआ था। खेवट अलग करने की एवज में महावीर 15 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है, जिसमें पांच हजार पहले दिए जा चुके हैं। अब 10 हजार रुपये ओर दिए जाने पर खेवट अलग करने के लिए मांग कर रहा है। इसके आधार पर डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया, जिसमें एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक मनीष कुमार को भी स्टाफ के साथ शामिल किया गया। राजपत्रित अधिकारी के तौर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी विजय कुमार को नियुक्त किया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को 20 नोट 500-500 के पाउडर तथा राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर कर थमा दिए। संपर्क साधने पर कानूनगो महावीर ने अपने अलेवा कार्यालय में रिटायर्ड कानूनगो रामदिया को राशि देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने रिटायर्ड कानूनगो रामदिया को थमा दिए और इशारा मिलते ही स्टेट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिटायर्ड कानूनगो रामदिया को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से रिश्वत राशि बरामद हो गई और हाथों का रंग लाल हो गया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अलेवा तहसील में खेवट अलग करने की एवज में रिटायर्ड कानूनगो को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष कुमार, निरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed