फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired employees will sit on dharna at DC office on 15th

Jind News: 15 को डीसी कार्यालय पर धरना देंगे रिटायर्ड कर्मचारी

Sat, 12 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will sit on dharna at DC office on 15th
11जेएनडी17-15 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी देेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य।
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कमेटी जींद की बैठक प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। जिला प्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि 25 मार्च 2025 को संसद में जो वित्त विधेयक पारित किया गया है, इसको लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों में बहुत अधिक रोष है। इसको लेकर 15 जुलाई को डीसी कार्यालय पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि यह विधेयक रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करता है। इस मौके पर महेंद्र सिंह बिश्नोई, मास्टर होशियार सिंह, मास्टर सतबीर सिंह, मास्टर कर्मबीर सिंह संधू, मंगतराम पटवारी, दिलबाग सिंह पटवारी, कृष्ण, इंद्र सिंह, मंगतराम शास्त्री और आजाद सिंह पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed