{"_id":"65aab773c2d7426f9d09c5b7","slug":"retired-employees-staged-a-protest-with-their-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-11903-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Fri, 19 Jan 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी06: मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता छज्जू राम नैन ने की, जबकि मंच संचालन राजकुमार श्योकंद ने किया।
छज्जूराम नैन ने कहा कि हरियाणा सरकार बातचीत में मानी गई मांगों को पूरा नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने बातचीत में मांगों को मानकर लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न कैशलेस मेडिकल भत्ता, 65, 70, 75 वर्ष आयु पूरी करने वाले रिटायर्ड कर्मचारी को पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रदान नहीं की है। इस वादाखिलाफी के रोष स्वरूप हरियाणा सरकार के विरोध में धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। राजकुमार श्योकंद ने कहा कि सरकार को मेडिकल कैशलेस प्रदान करने की बात है, उसे सरकार आयुष्मान योजना में शामिल न करे, बल्कि स्वतंत्र मेडिकल कैशलेस प्रदान किया जाए। बाद में रिटायर्ड कर्मियों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। 65, 70, 75 वर्ष आयु पूरी करने पर रिटायर्ड कर्मचारियों को पांच प्रतिशत की पेंशन बढ़ोतरी दी जाए, मेडिकल कैशलैस प्रदान किया जाए। फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कम्युटेशन को 15 साल की बजाय 12 साल में रिकवरी की जाए, बुढ़ापा सम्मान भत्ता साल में सभी को दिया जाए। इस अवसर पर बलबीर सिंह, फूलसिंह श्योकंद, विक्रम सिंह, रामफल दलाल, आजाद पांचाल, ईश्वर ठाकुर, इंद्र सिंह, नफेसिंह पटवारी, संजीव ढांडा मौजूद थे।