फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired ASI Dharam Singh dies in PGI Rohtak after 15 days

Jind News: सेवानिवृत्त एएसआई धर्मसिंह की 15 दिन बाद पीजीआई रोहतक में मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Retired ASI Dharam Singh dies in PGI Rohtak after 15 days
सफीदों। नगर की सीता श्याम कॉलोनी में हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई धर्म सिंह (77) की 15 दिन बाद उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 दिसंबर को पूर्व एएसआई धर्म सिंह ने सफीदों की सीता श्याम काॅलोनी स्थित अपने मकान में अपने आप को गोली मार ली थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्म सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। उसे नगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। उसी दिन से धर्म सिंह रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन था और वहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने गोली क्यों मारी, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। इस वारदात में धर्मसिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक का प्रयोग किया। धर्म सिंह सफीदों की सीता श्याम कॉलोनी में अपने लड़के, पुत्रवधू व पत्नी के साथ रह रहे थे। धर्म सिंह वर्ष 2005 में हरियाणा पुलिस से एएसआई पद से रिटायर्ड हुए थे और उसकी ज्यादातर ड्यूटी सिरसा व हिसार में ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय यह घटना घटी उस समय धर्म सिंह का लड़का व उसकी पुत्रवधू जींद में दवाई लेने के लिए गए हुए थे। मकान पर उसकी पत्नी ही मौजूद थी। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त एएसआई धर्म सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed