फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Responses from Teachers Absent from Census Training Deemed Unsatisfactory

Jind News: जनगणना ट्रेनिंग में अनुपस्थित शिक्षकों के जवाब मिले असंतुष्ट

Tue, 05 May 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Responses from Teachers Absent from Census Training Deemed Unsatisfactory
जींद। जनगणना ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले दस शिक्षकों के जवाब से डीसी असंतुष्ट हैं। उन्होंने डीईईओ और डीईओ को पत्र जारी कर आठ मई को कर्मचारियों को अपने पक्ष रखने के लिए दस्तावेजों सहित डीसी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का कारण बताओ नोटिस जारी कर टिप्पणी सहित कार्यालय को भेजने बारे निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में डीईओ को 30 अप्रैल और डीईईओ को एक मई को कारण बताओ नोटिस के जवाब प्राप्त हुए।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के सेक्शन 11 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार खिलाफ कार्रवाई करने बारे विचार किया है, क्योंकि ये कर्मचारी जानबूझ या बिना कोई तर्कपूर्ण कारण के डयूटी से अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के शिक्षकों के जवाब से डीसी संतुष्ट नहीं
शिक्षकों के कारण बताओ नोटिस के संबंध में प्राप्त जवाब का आकलन किया गया जिसमें से दस शिक्षकों के जवाब से डीसी संतुष्ट नहीं हुए। इन शिक्षकों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डिडवाड़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मालसरी खेड़ा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिटोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हाडवा, आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडोखेड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोहतवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाखेड़ा लाठर और घसो खुर्द स्कूल के शिक्षक शामिल हैं।

वर्जन
जनगणना ट्रेनिंग में कुछ शिक्षक गैर हाजिर मिले थे, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब कुछ शिक्षकों के जवाब असंतुष्ट हैं जिन्हें आठ मई को पक्ष रखने के लिए डीसी कार्यालय में बुलाया गया है।
-महेंद्र सिंह, डीईईओ, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed