फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Residents of Hanuman Nagar are troubled by sewage leakage and have raised the issue with the Deputy Commissioner.

Jind News: हनुमान नगर में सीवरेज रिसाव से कॉलोनीवासी परेशान, डीसी के समक्ष उठाई समस्या

Mon, 09 Feb 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Residents of Hanuman Nagar are troubled by sewage leakage and have raised the issue with the Deputy Commissioner.
09जेएनडी10: कालोनी में खाली प्लाट में भरा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत : कालोनीवासी
जींद। हनुमान नगर कॉलोनी में काफी समय से सीवरेज के गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। गलियों और सड़कों पर जमा दूषित पानी से दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासियों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी हरस्वरूप, आकाश, संदीप, इंद्र, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अजमेर, रामनिवास, धर्मपाल, पवन और रामचंद्र ने बताया कि वह एक माह से जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रवेश से लेकर एक्सईएन तक लिखित और मौखिक शिकायतें दे चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से घरों के बाहर पानी जमा है और फिसलकर हादसा होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा के समक्ष समाधान शिविर में उठाया गया। डीसी ने संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि हनुमान नगर की सीवरेज समस्या का तुरंत स्थायी समाधान कराया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीसी के निर्देशों के बाद कॉलोनीवासियों में राहत की उम्मीद जगी है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सीवरेज लाइन की पूरी जांच कर स्थायी समाधान किया जाए। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

सीवरेज बिल जमा कर रहे हैं कॉलोनीवासी
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग क्षेत्र को अवैध बताकर जिम्मेदारी से बचता रहा जबकि वे नियमित रूप से सीवरेज बिल जमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर परिषद की ओर से गलियां बनाई गई हैं। विभाग ने पेयजल लाइन भी बिछाई है और प्रशासन यहां रजिस्ट्रियां कर रहा है ऐसे में क्षेत्र को अवैध बताना उचित नहीं है।

09जेएनडी10: कालोनी में खाली प्लाट में भरा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत : कालोनीवासी

09जेएनडी10: कालोनी में खाली प्लाट में भरा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत : कालोनीवासी

09जेएनडी10: कालोनी में खाली प्लाट में भरा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत : कालोनीवासी

09जेएनडी10: कालोनी में खाली प्लाट में भरा सीवरेज का गंदा पानी। स्रोत : कालोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed