फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Residents complained about smoke, dust, and noise, and the RO said they would conduct a surprise inspection some night.

Jind News: लोगों ने धुआं, धूल और शोर की शिकायतें रखीं, आरओ बोले-किसी रात अचानक करेंगे निरीक्षण

Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Residents complained about smoke, dust, and noise, and the RO said they would conduct a surprise inspection some night.
03जेएनडी06: गोहाना रोड स्थित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, सा
जींद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) अश्विनी कुमार और एसडीओ अनिल कुमार ने प्लांट में गैस उत्पादन की प्रक्रिया और अवशेषों के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही आसपास की कॉलोनियों और गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लांट से उठने वाले धुएं, धूल और शोर के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पराली की कटाई और प्रोसेसिंग के दौरान उड़ने वाली धूल से सांस लेने में परेशानी होती है। सुबह उठने पर गले में दर्द और जलन रहती है, जबकि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। आरोप लगाया कि रात के समय मशीनें तेज गति से चलती हैं जिससे शोर और धुआं दोनों बढ़ जाते हैं। इससे लोगों की नींद प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्लांट से निकलने वाले अवशेषों और पानी के वैज्ञानिक निस्तारण की भी जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि लापरवाही होने पर जल प्रदूषण का खतरा बढ़ सकता है। प्लांट में आने-जाने वाले भारी वाहनों से सड़कों के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी नुकसान हो रहा है। रिटायर्ड शिक्षक बलबीर सहारण ने बताया कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण उनके मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं।

आरओ अश्विनी कुमार ने कहा कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। खासकर रात में प्रदूषण बढ़ने की शिकायत की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम किसी भी रात बिना सूचना के औचक निरीक्षण करेगी। यदि जांच में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया गया तो प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा बोर्ड की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed