{"_id":"659eb7fbcac9dd0a620ffa48","slug":"republic-day-will-be-organized-in-kapas-mandi-uchana-sdm-jind-news-c-199-1-jnd1001-11483-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास मंडी उचाना में होगा गणतंत्र दिवस का आयोजन : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास मंडी उचाना में होगा गणतंत्र दिवस का आयोजन : एसडीएम
Wed, 10 Jan 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
उचाना। संयुक्त कार्यालय परिसर उचाना के कांफ्रेस हॉल में एसडीएम गुलजार मलिक द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक ली। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने विचार भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, समारोह को बेहतर बनाने के लिए किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग को आयोजन स्थल पर रंगोली बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग जीमेल से डेकोरेट करके तिरंगे हाइड्रोजन गुब्बारे मुख्यातिथि से छुड़वाएंगे। उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह सभी परेड प्लाटून को ट्रेनिंग, राष्ट्रीय ध्वज, खुली जीप की व्यवस्था प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसमें 10 से अधिक परेड प्लाटून भाग लेंगी। शिक्षा विभाग की टीम नोडल अधिकारी निखिल सिंगला के नेतृत्व में 19 जनवरी को शिवानिया पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी सांस्कृतिक टीमों में से राष्ट्रीय पर्व के लिए छह टीमों का चयन करेंगे। नगर पालिका, बीडीपीओ, मार्केट कमेटी द्वारा आकर्षक तोरण द्वार बनाए जाएंगे। देशभक्ति के आकर्षण बैनर सभी विभाग तैयार करवा कर कार्यक्रम स्थल को सजाएंगे। इस अवसर पर रणपाल श्योकंद, मा. रामप्रसाद, विनय जिंदल, पुष्पा रानी, सुनीता, मधु, गुरमुख मोर, बलिंद्र, संजीव, डॉ. बलजीत लाठर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. जेके मान, सत्यवान मौजूद रहे।