फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Reprimanded for wastage of water, absence of stretcher and wheelchair in dialysis center

Jind News: डायलिसिस केंद्र में पानी की बर्बादी, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न होने पर लगाई फटकार

Thu, 30 May 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Reprimanded for wastage of water, absence of stretcher and wheelchair in dialysis center
29जेएनडी22 : नागरिक अस्पताल में दा​खिल एक मरीज से बातचीत करते डॉ. मनीष बंसल। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बुधवार शाम को नागरिक अस्पताल का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर का दौरा किया और यहां पर प्रतिदिन खराब किए जा रहे एक हजार लीटर पानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डायलिसिस सेंटर को यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना चािहए। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने वार्ड में स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिलने पर भी स्टाफ नर्स को फटकार लगाई तथा कहा कि जहां स्ट्रेचर व व्हील चेयर होनी चाहिए, वहां पर कूड़ादान रखे गए हैं। लैब को देखकर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी लैब है, इसमें कुछ सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष बंसल शाम को छह बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर पहले सभी चिकित्सकों की बैठक ली और उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में कुछ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। यहां दाखिल मरीजों से उन्होंने बातचीत की और उनको दिए जा रहे उपचार के बारे में चिकित्सकों से पूछा। उन्होंने यहां चिकित्सकों से इस समय गर्मी के कारण बढ़ रहे दस्त, उल्टी व बुखार के मरीजों के समय पर उपचार करने के निर्देश दिए और मरीज को तुरंत दाखिल करने के लिए कहा। उन्होंने मेडिकल वार्ड का दौरा करते हुए यहां पर रखे गए मेडिकल वेस्ट के डिब्बों को देखते हुए कहा कि यहां पर स्ट्रेचर व व्हील चेयर होनी चाहिए, जहां वेस्ट के डिब्बे रखे हैं। जब उनको मेडिकल वार्ड में स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिली तो उन्होंने स्टाफ नर्स को को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि किसी मरीज को यहां से लेकर जाना पड़े तो क्या उसे नीचे से स्ट्रेचर लाना पड़ेगा। बाद में डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक हजार लीटर से ज्यादा पानी खराब होता है, इसके लिए यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना चाहिए। नहीं तो इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गाेयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. राजेश भोला, डॉ. जेके मान, डॉ. संदीप लोहान, डॉ. संकल्प, डॉ. रघुबीर पूनिया समेत सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

29जेएनडी22 : नागरिक अस्पताल में दाखिल एक मरीज से बातचीत करते डॉ. मनीष बंसल। संवाद

29जेएनडी22 : नागरिक अस्पताल में दाखिल एक मरीज से बातचीत करते डॉ. मनीष बंसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed