फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Report filed on ration depot operator, supply of three suspended

Jind News: राशन डिपो संचालक पर रिपोर्ट दर्ज, तीन की सप्लाई निलंबित

Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Report filed on ration depot operator, supply of three suspended
जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गांव अशरफगढ़ के राशन डिपोधारक रोहताश, सफीदों शहर के वार्ड नंबर 13, 14 के डिपो धारक संदीप, सफीदों के गांव रोहड के डिपो धारक की राशन वितरण संबंधी शिकायत की जांच की। इन डिपो की सप्लाई निलंबित करके कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि इसी प्रकार जींद शहर के वार्ड नंबर 30 के डिपोधारक बिजेंद्र की जांच में पीएमजीकेएस योजना के तहत गेहूं 186 किलोग्राम, एनएफएसए गेहूं 464 किलोग्राम, चीनी 14 किलोग्राम तथा नमक 395 किलोग्राम ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार कम पाया गया। जिसकी सूचना मौके पर थाना शहर पुलिस को देकर डिपो धारक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस डिपोधारक की तुरंत प्रभाव से सप्लाई भी निलंबित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी किसी भी डिपो धारक द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायत पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि यदि कहीं भी राशन वितरण में गड़बड़ी हाे रही है तो उसकी तुरंत सूचना विभाग को दें। विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed