{"_id":"62ecae97b3b7fb65805eea04","slug":"repairman-killed-when-compressor-exploded-at-shop-in-ramnagar-of-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: कंप्रेसर फटने से मिस्त्री की मौत, रामनगर में हुआ हादसा, दूसरी दुकान पर जाने से बचा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: कंप्रेसर फटने से मिस्त्री की मौत, रामनगर में हुआ हादसा, दूसरी दुकान पर जाने से बचा बेटा
Fri, 05 Aug 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:16 AM IST
सार
रामचंद्र कंप्रेसर मशीन को ऑन करने लगा। इसी बीच कंप्रेसर फट गया जिससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जींद में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के रामनगर में शुक्रवार सुबह टायर पंक्चर की दुकान में कंप्रेशर फटने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रामनगर निवासी रामचंद्र अपने बेटे सतीश के साथ शुक्रवार सुबह अपनी टायर पंचर की दुकान पर पहुंचा था।
विज्ञापन
इसी बीच सतीश का फोन आ गया और वह दूसरी दुकान पर चला गया जबकि रामचंद्र कंप्रेसर मशीन को ऑन करने लगा। इसी बीच कंप्रेसर फट गया जिससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामचंद्र को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि कंप्रेसर फटने से रामचंद्र की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन