फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief to passengers... Kurukshetra-Jind DMU closed since 12th August will run from today

Jind News: यात्रियों को राहत... 12 अगस्त से बंद कुरुक्षेत्र-जींद डीएमयू आज से दौड़ेगी

Thu, 29 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Relief to passengers... Kurukshetra-Jind DMU closed since 12th August will run from today
जींद। 12 अगस्त से बंद पड़ी 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू ट्रेन वीरवार को चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन शकूरबस्ती से कुरुक्षेत्र के बीच आवागमन करेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने से विशेषकर कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। कर्मचारियों को अपने दफ्तरों में जाने के लिए छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा था, इससे वह दफ्तरों में भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। अब इस ट्रेन के चलने से नरवाना, उचाना, जींद, जुलाना के यात्रियों को रोहतक, दिल्ली जाने में परेशानी नहीं होगी। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। फिलहाल 04432 जाखल-दिल्ली, 04425-26 दिल्ली-नरवाना 25 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन ने जींद से गुजरने वाली दो पैसेंजर और डीएमयू ट्रेनों को 12 अगस्त से रद्द किया हुआ है। 12 अगस्त से 04432 जाखल-दिल्ली, 04425-26 दिल्ली-नरवाना और 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू को रद्द कर दिया था। इनके अलावा 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन को जाखल से जींद तक बिना स्टॉप चलाया जा रहा है। उसके बाद उसे जींद जंक्शन से पैसेंजर बनाकर सुबह सात बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। दिल्ली जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर मरम्मत का कार्य चलने से रद्द किया गया है। इन ट्रेनों को 25 सितंबर तक रद्द रखने का फैसला लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीरवार से 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू को चलाया जाएगा। यह ट्रेन 12 अगस्त से बंद थी। दिल्ली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर मरम्मत का कार्य के चलते इसे रद्द किया था।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed