फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief: No one died of corona, 7 infected were found in the report of 866

राहत : कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, 866 की मिली रिपोर्ट में सात संक्रमित मिले

Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Relief: No one died of corona, 7 infected were found in the report of 866
जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। बुधवार को 866 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें सात लोगोें को संक्रमित पाय गया है, जबकि 27 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब 69 सक्रिय केस रह गए हैं। 20 संक्रमितों का ही इलाज चल रहा है। बुधवार को किसी कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 866 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अब तक जिले के 21134 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 20532 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमित 533 लोगों की मौत हो चुकी है। अब केवल 69 एक्टिव मामले ही बचे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 748 लोगों के सैंपल लिए। जबकि अब तक 262671 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में नियमों का नहीं हो रहा पालन
नागरिक अस्पताल में इस समय अन्य मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले लोग मास्क तो जरूर लगाते हैं। लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं। यदि किसी खिड़की पर या किसी ओपीडी के बाहर पांच लोग भी खड़े हों तो वहां भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को फिर से बढ़ा सकती है। अस्पताल प्रशासन द्वारा भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले लोगों को शारीरिक दूरी के नियम के बारे में बताया जाता है। इसके बावजूद लोग बात को नहीं मान रहे हैं। हर जगह सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी भी लगाई हुई है। लोग कहने के बाद लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। अब नागरिक अस्पताल में तैनात पुलिस को ही इसके बारे में बोला जाएगा। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed