{"_id":"65e76c68557ffc64960d6e84","slug":"relief-from-opening-of-chandigarh-ambala-highway-after-three-weeks-jind-news-c-199-1-sroh1006-113918-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन सप्ताह बाद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे खुलने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन सप्ताह बाद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे खुलने से मिली राहत
Wed, 06 Mar 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
जींद। किसान आंदोलन को लेकर तीन सप्ताह से बंद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे खुल गया है। अब जींद से चंडीगढ़ जाने वाली बसें डायवर्ट होकर चलने के बजाय सीधी जाएंगी। चंडीगढ़ पहुंचने में जहां पांच घंटे से ज्यादा समय लग रहा था, वहीं अब समय भी कम लगेगा। हाईवे खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले चंडीगढ़ जाने वाली बस को वाया बलदेव नगर और नारायणगढ़ होते हुए चंडीगढ़ भेजा जा रहा था। इस रास्ते से यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में लगभग सवा पांच घंटे लग जाते थे, जबकि पिहोवा, अंबाला व चंडीगढ़ के रास्ते यात्रियों को लगभग साढ़े चार घंटे लगते हैं। ऐसे में डायवर्ट रूट से यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में पौना घंटा ज्यादा लग रहा था।
जींद से चंडीगढ़ रूट पर 15 से अधिक बसें चलती हैं। एक सप्ताह पहले ही दिल्ली व गंगानगर रूट के रास्ते खुले थे। इसके अलावा रोहतक-दिल्ली हाईवे पर पौली गांव के पास अवरोध हटाए गए थे, जिससे रोहतक या दिल्ली जाने वाली बसें सीधी जा रही हैं। इससे पहले जब पौली गांव के पास अवरोधक थे तो वाया खरक भैंसी से बस रोहतक भेजी जा रही थी। वहीं गुरुग्राम जाने वाली बस वाया बादली के रास्ते जा रही है। अभी संगरूर, लुधियाना व पटियाला वाला रास्ता बाधित है। इसके चलते यात्रियों को इस रूट पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य रास्ते धीरे-धीरे खुल चुके हैं। किसान आंदोलन के चलते पिछले कुछ दिनों से रोहतक, गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, श्रीगंगानगर जैसे रूट बाधित थे। इससे एक ओर यात्रियों को परेशानी का सामना का सामना करना पड़ रहा था। वहीं डिपो के भी राजस्व में घाटा हो रहा था। बसों को डायवर्ट रूट से चलाए जाने के कारण यात्रियों को निर्धारित समय पर जाने में ज्यादा समय लग रहा था। रोडवेज बस भी ज्यादा किलोमीटर तय कर रही थीं। किसान आंदोलन से पहले डिपो की आमदनी हर रोज लगभग 13 लाख रुपये थी, जो पिछले तीन सप्ताह में लगभग 11 लाख रुपये पर आ गई थी। इस कारण डिपो को पिछले तीन सप्ताह से हर रोज लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा था।
सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस का समय बदला
सुबह के समय 5 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली बस का समय बदल दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने इस बस का समय अब पांच बजकर दस मिनट कर दिया है। डिपो ने यह बदलाव यात्रियों की मांग पर किया है, क्योंकि चंडीगढ़ जाते समय जाम से गुजरने पर लेट होने की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब चंडीगढ़ जाते समय लेट होने की गुजांइश कम रहेगी।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के कारण कुछ दिन से चंडीगढ़ रूट पर बसें डायवर्ट रूट से चल रही थीं, जो अभी निर्धारित रूट पर चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में समय भी कम लगेगा। -कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद