फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief: Buses will pass through the city during school hours, three city buses will also run

राहत : स्कूल के समय शहर के अंदर से गुजरेंगी बसें, तीन सिटी बसें भी चलेंगी

Thu, 15 Dec 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Relief: Buses will pass through the city during school hours, three city buses will also run
लघु सचिवालय में मौजूद अधिकारी, भाकियू सदस्य व ऑटो यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : Jind
जींद। शहर के अंदर से बसों को चलाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध को खत्म करने के लिए वीरवार को नई व्यवस्था बनाई गई। लघु सचिवालय परिसर में भाकियू, ऑटो यूनियन, प्राइवेट बस यूनियन, रोडवेज के जीएम और डीटीओ कार्यालय के अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक में स्कूल समय में शहर के अंदर से बसें गुजारने, तीन सिटी बस चलाने के साथ ऑटो के किराये में कमी की गई। इससे सबसे अधिक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में फैसला किया गया कि परिचय पत्र दिखाने पर विद्यार्थियों से सिटी बस में पांच रुपये और ऑटो में दस रुपये किराया लिया जाएगा। शहर में अन्य यात्रियों के लिए अलग-अलग जगह के लिए दस रुपये, 15 और 20 रुपये किराया निर्धारित किया जाएगा। वहीं बसों का संचालन पहले की तरह रहेगा। हांसी, हिसार और बरवाला रूट पर चलने वाली बसें गोहाना रोड से होते हुए सीआरएसयू के सामने से रोहतक रोड व देवीलाल चौक से होते हुए हांसी रोड फ्लाईओवर से टेनरी मोड़ होते हुए हांसी, हिसार व बरवाला रूट के लिए निकलेंगी। असंध, नरवाना व कैथल रूट पर चलने वाली सभी बसें सुबह नौ बजे तक शहर के अंदर से चलेंगी।
विज्ञापन

नौ बजे के बाद असंध, नरवाना व कैथल से वापस आने वाली बसें शहर के अंदर से चलेंगी। बस स्टैंड से असंध, नरवाना व कैथल के लिए जाने वाली बसें फ्लाईओवर से होकर निकलेंगी। इसके अलावा रोडवेज की तरफ से तीन सिटी बसें शुरू की र्गइं। ये बस रूट के अनुसार सुबह टेनरी मोड़ से आठ बजे चलनी शुरू होंगी जो प्रत्येक 20 मिनट में यहां से निकलेंगी। इसमें पहली बस से तीसरी बस तक एक घंटे का टाइम होगा। इसी निर्धारित समय में तीसरी बस वापस टेनरी मोड़ पर पहुंच जाएगी। इसमें विद्यार्थियों का किराया पांच रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अब भी अपनी मांगों पर अड़ी
भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन की नई योजना पर एतराज जताया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, जिला प्रधान बारूराम और जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी ने कहा कि शहर के अंदर से बसों के संचालन की मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में बैठक में मौजूद अधिकारियों ने भाकियू पदाधिकारियों को डीसी डॉ. मनोज कुमार से बातचीत करने की बात कही है। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बेशक विद्यार्थियों के लिए ऑटो में किराया कम कर दिया गया है, लेकिन गांव से काफी संख्या में अन्य यात्री शहर आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन शहर के अंदर से ही किया जाना चाहिए।
इस तरह बसों के रूटों में हुआ फेरबदल
मार्च से बसों को फ्लाईओवर से होते हुए चलाया जा रहा था। इसके विरोध में अप्रैल में छात्रों ने बस स्टैंड के गेट को ताला जड़ा था। पुराने बस स्टैंड और एसडी स्कूल के पास के दुकानदारों जून में नगर परिषद के चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बाद से शहर के अंदर से बसों का संचालन शुरू किया गया। सितंबर के अंत में रोडवेज जीएम ने आटो चालक व प्राइवेट बस आपरेटरों के साथ बैठक कर शहर के बाहर से बसों का संचालन करने के आदेश दिए थे। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर बस स्टैंड के गेट पर ताला जड़ा था। इसके चलते जीएम को शहर के बाहर से बस चलाने के आदेश वापस लेने पड़े थे। शहर के बाहर से बसों का संचालन करने की मांग को लेकर अक्तूबर में ऑटो चालकों ने दो दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद रोडवेज व डीटीओ ने बैठक कर सुबह दस बजे तक व दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे शहर के अंदर से बस चलाने का निर्णय लिया था। इसके बाद नवंबर में फिर से फेरबदल करते हुए हिसार, हांसी व बरवाला रूट पर चलने वाली बसों को शहर के बाहर से संचालन करने का निर्णय लिया गया था, जिसके विरोध में विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के गेट पर ताला लगाया था।

बाक्स
ये रहेगा आटो का किराया
-टेनरी मोड़ से लेकर पटियाला चौक तक 10 रुपये
-टेनरी मोड़ से पुराना बस स्टैंड तक 15 रुपये
-टेनरी मोड़ से नया बस स्टैंड 20 रुपये
-टेनरी मोड़ से रेलवे स्टेशन 15 रुपये
-नए बस अड्डे से कोर्ट, नागरिक अस्पताल, राजकीय कालेज, पुराना बस स्टैंड, एसडी कालेज, एसडी स्कूल 10 रुपये
-नए बस स्टैंड से सब्जी मंडी, पटियाला चौक 15 रुपये
-नए बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन 20 रुपये
-नए बस स्टैंड से टेंडरी मोड 20 रुपये
-नए बस स्टैंड से देवीलाल चौक 15 रुपये
-रोहतक रोड बाईपास, नई अनाज मंडी 20 रुपये
-रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड 15 रुपये
- कम दूरी पर 10 रुपये किराया लिया जाएगा।
वर्जन
बैठक में विद्यार्थियों के लिए सिटी बस में पांच रुपये और ऑटो में दस रुपये किराया निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को परिचय पत्र दिखाना होगा। अन्य यात्रियों के लिए भी ऑटो में अलग-अलग दूरी के हिसाब से स्लैब बनाए गए हैं। बसों का संचालन पहले की तरह ही रहेगा।-संजीव कौशिक वाहन निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed