फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief: Amount released for compensation of damaged crops

राहत : खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए राशि जारी

Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Relief: Amount released for compensation of damaged crops
जींद। पिछले साल खरीफ सीजन के दौरान अधिक बारिश से व गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसल के मुआवजे की राशि सरकार ने जारी कर दी है। इसको लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। अब यह राशि संबंधित एसडीएम कार्यालय को जाएगी और यहां से मुआवजा बंटवाया जाएगा। विशेष गिरदावरी में जिले में 53890 एकड़ में नुकसान पाया गया। जिले में 51 करोड़ 43 लाख 41 हजार 500 रुपये का मुआवजा मिलेगा। राशि जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय को मिल गई है और यहां से एसडीएम कार्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले सीजन में अधिक बारिश के कारण धान व कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा कपास की फसल में गुलाबी सुंडी का भी प्रकोप रहा है। ऐसे में जिले में काफी पहले गिरदावरी हो गई थी और करीब तीन महीने पहले इसका मुआवजा भी तय हो गया। इसके बाद विभाग द्वारा लगातार इसपर आपत्तियां लगाई गईं। इसके चलते मुआवजा राशि मिलने में देरी हुई। जिले के किसान कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कुल 68 हजार एकड़ फसल हुई खराब
सरकार द्वारा करवाई गिरदावरी में जिले में करीब 68 हजार एकड़ फसल में नुकसान पाया गया है। अकेले उचाना खंड में करीब 54 हजार एकड़ कपास की फसल में गुलाबी सुंडी का प्रकोप रहा। इसके अलावा जुलाना और जींद में भी कपास की फसल में नुकसान हुआ है। इसमें से 53890 एकड़ फसल ऐसी है, जिसका बीमा नहीं हुआ है। अब प्रशासन द्वारा इसी नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। गिरदावरी के अनुसार उचाना खंड को जिले में सबसे ज्यादा 39 करोड़ 33 लाख 71000 रुपये मुआवजा राशि मिलेगी। उचाना में 41993 एकड़ कपास की फसल को गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान हुआ है। इसके बाद जुलाना खंड में 4734 एकड़ फसल में नुकसान पाया गया। यहां पांच करोड़ 20 लाख 61500 रुपये मुआवजा राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed