फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relatives of the youth who died in a bike collision while catching an unclaimed animal demonstrated for compensation

लावारिस पशु पकड़ते समय बाइक की टक्कर से मरने वाले युवक के परिजनों ने मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 17 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relatives of the youth who died in a bike collision while catching an unclaimed animal demonstrated for compensation
लघु सचिवालय की तरफ प्रदर्शन करते हुए जा रहे लोगों को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
गोहाना रोड पर 12 सितंबर को सांड़ को पकड़ते समय बाइक की चपेट में आकर जान गवाने वाले युवक की मौत के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता व डीसी रेट की नौकरी की मांग को लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान समाज के लोगों ने सरकार का पुतला डीसी कार्यालय के बाहर जलाने का निर्णय लिया था, जिस पर पुलिस प्रशासन ने इन लोगों को रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के सामने पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। लघु सचिवालय के बाहर पिछले एक सप्ताह से मांगों को लेकर समाज के लोगों का धरना चल रहा है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मृतक के शव का संस्कार नहीं किया गया। शव का संस्कार करवाने के लिए प्रशासन व समाज के लोगों में कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन अब तक सहमति नहीं बनी। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से मृतक के परिजन मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात
लघु सचिवालय के बाहर मुख्य सड़क पर डीएसपी धर्मबीर खर्ब के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को अंदेशा था कि मृतक के परिजन लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के नीचे प्रदेश सरकार का पुतला जलाएंगे। इसे रोकने के लिए पुलिस ने उनको बीच रास्ते से ही वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था का नहीं होने दिया जाएगा उल्लंघन : खर्ब
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। सभी को अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए शांतिपूर्वक धरना देने व रोष प्रदर्शन करने का अधिकार है। इसके बावजूद अगर कोई कानून का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मृतक सुनील के परिजन व अन्य लोग। संवाद

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मृतक सुनील के परिजन व अन्य लोग। संवाद- फोटो : Jind

 लघु सचिवालय के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद

लघु सचिवालय के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed