फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   relatives accused the doctors of negligence After the death of the youth in Jind

जींद में युवक की मौत: परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का लगाया आरोप, बोले- एक दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

Tue, 28 Dec 2021 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 09:00 PM IST
सार

परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगने से मौत नहीं होती है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
relatives accused the doctors of negligence After the death of the youth in Jind
मोहित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले के नरवाना कस्बे में आजाद नगर निवासी मोहित (24) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात को  तबीयत बिगड़ने पर मोहित को नरवाना के नागरिक अस्पताल ले गए थे लेकिन चिकित्सकों ने मोहित को सही इलाज नहीं दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को  दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया। शाम पांच बजे लगे जाम को एएसपी कुलदीप सिंह ने सवा छह बजे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया। 
विज्ञापन


मोहित के पिता नरेश गोयल ने बताया कि उसके बेटे मोहित ने सोमवार को नागरिक अस्पताल  में पहली वैक्सीन लगवाई थी। सोमवार रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मोहित को वह अस्पताल ले गए। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. हरदीप कौर की ड्यूटी थी, लेकिन वह रात को ड्यूटी पर नहीं थी। ऐसे में वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने मोहित का इलाज करने के बजाय कहा कि इसे आराम करवाओ, ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक इंजेक्शन मोहित को दिया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वह मोहित को लेकर हिसार के निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। वह संबंधित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और दिल्ली-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

बच्चे को खाना खिलाने गई थी

रात को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. हरदीप कौर ने कहा कि रात को लगभग डेढ़ बजे मोहित को अस्पताल लाया गया था। इससे 10-15 मिनट पहले ही वह बच्चे को खाना खिलाने गई थी। मरीज को इंजेक्शन देने के साथ ऑक्सीजन लगाने को कहा गया, लेकिन मरीज ने ऑक्सीजन लगाने से मना दिया। मरीज की स्थिति बिल्कुल नॉर्मल थी। मरीज ने खुद कहा कि वह घर जाना चाहता है, लेकिन जब पता चला कि उसने वैक्सीन लगवाई है तो उसे सुबह तक रुकने के लिए कहा गया, लेकिन परिजन नहीं माने और उसे ले गए। 

घटना के बाद टीकाकरण देरी से केंद्र

घटना के बाद नरवाना के नागरिक अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का काम बाधित रहा। टीका लगवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे ही लाइन में लग गए, लेकिन टीकाकरण केंद्र सुबह साढ़े नौ बजे के बाद खुला। इसके चलते कुछ लोग बिना टीका लगवाए वापस लौट गए।

हां इस प्रकार का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता लग सकेगा। -डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ, नरवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed