फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Reena became an example of self-reliance and trained 100 women.

Jind News: रीना बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, 100 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reena became an example of self-reliance and trained 100 women.
06जेएनडी026 ट्रेनर रीना शर्मा। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सिवाना माल निवासी रीना शर्मा सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय रीना ने कई महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ा है।
रीना शर्मा ने दसवीं कक्षा के बाद ही सिलाई सीखना शुरू कर दिया था। अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सिलाई के साथ बूटिक का डिप्लोमा भी किया और धीरे-धीरे इस कार्य को व्यवसाय का रूप दे दिया। वर्तमान में वह अपना बुटिक और सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रही हैं, जहां वह जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी देती हैं।
विज्ञापन

अब तक रीना शर्मा ने लगभग 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। इनमें से करीब 30 से 40 महिलाएं आज अपने हुनर के दम पर अच्छा कार्य कर रही हैं और सूट सिलाई में नए डिजाइन विकसित कर पहचान बना रही हैं। वर्तमान में भी उनके केंद्र पर लगभग 10 महिलाएं और लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना शर्मा का कहना है कि हर महिला के भीतर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है जिसे पहचानकर निखारने की जरूरत है। यदि महिलाएं अपने हुनर को आगे बढ़ाएं और समाज के साथ साझा करें तो बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रीना शर्मा का यह प्रयास महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है और स्वरोजगार की दिशा में एक मजबूत उदाहरण पेश कर रहा है।

06जेएनडी026               ट्रेनर रीना शर्मा। संवाद

06जेएनडी026 ट्रेनर रीना शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed