{"_id":"67a654391725a494350044b4","slug":"real-sisters-won-gold-medals-in-open-international-kick-boxing-championship-jind-news-c-199-1-sroh1006-129660-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सगी बहनों ने ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सगी बहनों ने ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
07जेएनडी21-रिधिमा कौशिक।
उचाना। भौंगरा गांव की सगी बहनें रिधिमा और विधिका कौशिक ने नई दिल्ली में आयोजित ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। एक से पांच फरवरी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय चौथी वॉको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें रिधिमा कौशिक ने तीन स्वर्ण, विधिका कौशिक ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
रिधिमा कौशिक ने 13 से 15 आयु वर्ग के किक लाइट इवेंट और लाइट कॉन्टेक्ट में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विधिका कौशिक ने 10 से 12 आयु वर्ग की किक लाइट और लाइट कॉन्टैक्ट में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर व्यवसायी सुरेंद्र कौशिक ने कोच और शिक्षकों का आभार जताया। दोनों बहनें इससे पहले चार बार स्टेट, तीन बार नेशनल और तीन बार इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी है। किक बॉक्सिंग की वर्ल्ड रैकिंग में भी दोनों बहनें दूसरे स्थान पर है।
बॉक्स
पोतियों पर दादा को गर्व
दाड़न खाप ब्राह्मण चौबीसी प्रधान अनिल शर्मा, ब्राह्मण समाज प्रधान उचाना रघुबीर पालवां, बलवान कापड़ो, ओमदत्त डाहोला, रामचंद्र अत्री, मा. रामप्रसाद, ऋषि डूमरखा, कर्मचंद उचाना खुर्द, ओमप्रकाश भौंगरा ने कहा कि बेटियां निरंतर किक बॉक्सिंग में मेडल जीतकर गांव, क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियां आज किसी मामले में बेटों से कम नहीं है। रिधिमा और विधिका कौशिक की शुरू से ही किक बॉक्सिंग के खेल में रूचि है। निरंतर इस खेल में वो सफलता हासिल कर रही है।